ट्रेलर वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, सड़क हादसे में नर्स की गई जान, भारी वाहन की चपेट में आया ग्रामीण

Trailer vehicle hit a scooter rider, one youth died, another injured, a nurse died in a road accident, a villager got hit by a heavy vehicle

ट्रेलर वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, सड़क हादसे में नर्स की गई जान, भारी वाहन की चपेट में आया ग्रामीण

भाटापारा में भीषण सड़क हादसा, नर्स की टक्कर से हुई मौत

पलारी : जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में हुए एक और दर्दनाक हादसे में अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के रूप में कार्यरत थी. घटना पलारी थाना क्षेत्र से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर रायपुर मार्ग पर हुई
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने पति और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर रायपुर से बलौदाबाजार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि हादसे में महिला के पति और बच्चे बाल-बाल बच गए. मृतक महिला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बैगन डबरी की निवासी थी.
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों से आम जनता में रोष है. लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ बिना हेलमेट और तीन सवारी पर चालान काटकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेती है. लेकिन सड़क सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किए जाते हैं.
आखिर इन दर्दनाक हादसों के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या प्रशासन की लापरवाही इन घटनाओं को बढ़ावा दे रही है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है. ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रेलर वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

रायगढ़/लैलूंगा : लैलूंगा क्षेत्र के झरन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. खबर मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को फौरन अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की तलाश जारी है. इस हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भारी वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग पर सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भारी वाहन की चपेट में आकर गांव के निवासी मंगल सिंह की मौत हो गई. देर रात हुए इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया.
ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना प्रभारी और कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया.
प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई. वहीं वाहन मालिक की ओर से भी दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई. इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया और यातायात बहाल हुआ.
इस हादसे ने एक बार फिर से कोरबा-चांपा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI