छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वेन और ट्रक में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, जिंदा जला ड्राइवर, 4 घायल
Tragic road accident in Chhattisgarh, a massive fire broke out after a high speed van and truck collided, causing chaos, driver burnt alive, 4 injured
बलौदाबाजार : बलौदाबजार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ग्राम संडी और कोदवा के बीच तेज रफ्तार ट्रक और वेन के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रक पलट गया. इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गयी. जिसमें गंभीर रुप से घायल वेन का चालक कार में ही जिंदा जल गया. वहीं वेन में सवार 3 अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए. वहीं इस दुर्घटना में ट्रक के चालक को भी चोट आयी है. यह मामला पलारी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम संडी और कोदवा के बीच सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक और मारुति वेन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस भीषण हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गयी. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वेन में भी हादसे के बाद भीषण आग लग गयी. राहगिरों की मदद से दमकल और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.
दमकल की मदद से दोनों गाड़ियों में लगी आग को घंटे भर की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका. पलारी थाना प्रभारी धीरेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि इस भीषण हादसे में वेन में सवार चार लोगों में तीन लोग किसी भी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे. जबकि चालक अंदर ही फंसा रह गया. जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गयी. वहीं ट्रक के चालक को भी गंभीर चोट आई है. सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाजर के लिए भर्ती कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



