मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की पुल पर तेज बहाव में बही कार, 3 साल का मासूम लापता, 8 लोगों ने तैरकर बचाई जान, तलाश जारी
The car of a family returning from a temple was swept away by the strong current on the bridge, a 3-year-old child went missing, 8 people saved their lives by swimming, search continues
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में गुरुवार रात करीब 8 बजे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास तुंगन नाला पुल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक़ सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू (भोला) उम्र 29 साल अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ हरेली पर्व के मौके पर उच्चभट्ठी के सिद्ध शक्ति पीठ शक्तिदाई मंदिर से दर्शन कर अपनी वेगनआर से लौट रहे थे.वापसी के दौरान झलमला के तुंगन नाला के पूल के ऊपर से 3 फिट पानी बह रहा था.
कार मोहन चला रहा था. उसमे 4 बड़े व 5 बच्चे सहित कुल 9 लोग सवार थे.l कार पानी के तेज बहाव में कार बह गई. सभी लोग करीब 60 फिट दूर बह गए थे. उसमें सवार बड़े किसी तरह सभी लोगो ने तैरकर बाहर आए. साथ ही 4 बच्चों को बचा लिए लेकिन मोहन का 3 साल के बेटे का हाथ छूट गया और वह कार सहित तेज बहाव में बह गया.
खबर के बाद टीआई गोपाल सतपथी पुलिस टीम व 12 की टीम के साथ मौके पर पहुचे। लेकिन रात के अंधेरे में ना ही मासूम तेजस का पता चल पाया और नाही कार का पता चल पाया। हालांकि पुलिस व कुछ युवा ग्रामीणों ने नाला में तैरकर ढूंढने की कोशिश की. लेकिन पता नही चल सका. सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुचकर बच्चे व कार को ढूढेंगे पुलिस ने उम्मीद जताई कि सेलर एनीकट में मिलने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



