बारिश के बीच साइकिल सवार अधेड़ की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार
Suspicious death of a middle-aged cyclist amidst rain; body found in a field; incident sparks sensation in the area; police investigating; awaiting post-mortem report.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इंदागांव क्षेत्र के अमलाभाठा के पास एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सगड़ा ग्राम के टिकरापारा निवासी भवन ध्रुव के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्रामीणों ने मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदागांव के आमलाभाठा के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मृतक की साइकिल और पलटी हुई छतरी बरामद की.
ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भवन ध्रुव एक हाथ में छतरी और दूसरे हाथ से साइकिल चला रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे खेत में गिर पड़े। जिससे उनकी मौत हो गई.
हालांकि मैनपुर पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



