आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल परिसर में हमला, तीन छात्र और एक महिला शिक्षक घायल, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों में आक्रोश
Stray dogs terrorize school premises, injure three students and a female teacher, raise security concerns, and anger among parents.
सूरजपुर : सूरजपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. जिले के बसदेई इलाके में आवारा कुत्तों के हमले से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. लंच अवकाश के दौरान माध्यमिक शाला और हाई स्कूल परिसर में अचानक घुसे आवारा कुत्तों ने छात्रों पर हमला कर दिया. हमले में तीन छात्र और एक महिला शिक्षक घायल हो गए
मिली जानकारी के मुताबिक कुत्तों को भगाने की कोशिश कर रही महिला शिक्षक पर भी कुत्ते ने झपट्टा मार दिया. जिससे वे घायल हो गईं. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया,घटना की खबर मिलते ही सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. हालांकि शारीरिक चोटें हल्की बताई जा रही हैं. लेकिन मानसिक दहशत का असर छात्रों और शिक्षकों पर साफ दिखाई दे रहा है.
सुरक्षा पर सवाल,अभिभावकों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, अभिभावकों में गुस्सा है और वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आवारा पशुओं का प्रवेश होना प्रशासनिक लापरवाही का संकेत है.
प्रशासनिक लापरवाही उजागर-
यह घटना एक बार फिर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और स्थानीय प्रशासन की निष्कि्रयता को उजागर करती है. इलाके में पहले भी आवारा कुत्तों की शिकायतें सामने आती रही हैं. लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया.
मांग…
स्कूल परिसरों में तत्काल सुरक्षा इंतजाम
आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए अभियान
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो घटना ने साफ कर दिया है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



