फर्जी पिता के नाम पर वेतन, शिकायत के बाद जांच में खुलासा, जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई, सरकारी नौकरी कर रहे प्रधान पाठक रामदुलार सस्पेंड

Salary in the name of a fake father, investigation reveals after complaint, action taken by District Education Officer, Head Teacher Ramdular, who was in a government job, suspended

फर्जी पिता के नाम पर वेतन, शिकायत के बाद जांच में खुलासा, जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई, सरकारी नौकरी कर रहे प्रधान पाठक रामदुलार सस्पेंड

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले एक प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया. यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच के बाद सामने आई. जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला कोल्हुआ के प्रधान पाठक पर फर्जी पिता के नाम से नौकरी हासिल करने का आरोप सही पाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुशफर निवासी सत्यनारायण ने 11 अप्रैल 2025 को कलेक्टर के सामने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम पंचायत कुशफर के सरपंच और एक सरकारी शिक्षक ने एक ही पिता का नाम इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की है. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए.
जांच के दौरान दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए. जांच प्रतिवेदन में शिकायत को सही पाया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक शासकीय प्राथमिक शाला कोल्हुआ के प्रधान पाठक का वास्तविक नाम रामदुलार (पिता जीतू) है, लेकिन उन्होंने लालमन सिंह (पिता रामवृक्ष) के नाम से सरकारी नौकरी हासिल की थी.
इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है. जिसके बाद संबंधित प्रधान पाठक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t