बिजली चोरी के मामले में एसईसीएल विजिलेंस ने की कड़ी कार्रवाई, दो इलेक्ट्रिक फोरमैन को किया सस्पेंड, इलाके में मचा हडकंप

SECL Vigilance took strict action in the case of electricity theft, suspended two electric foremen, created panic in the area

बिजली चोरी के मामले में एसईसीएल विजिलेंस ने की कड़ी कार्रवाई, दो इलेक्ट्रिक फोरमैन को किया सस्पेंड, इलाके में मचा हडकंप

रायपुर : एसईसीएल की कॉलोनियों में बिजली चोरी के मामलों पर विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सख़्ती दिखाई है. अवैध विद्युत कनेक्शन की शिकायत पर कंपनी के जमुना-कोतमा क्षेत्र के दो इलेक्ट्रिक फोरमैन को एरिया प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से एरिया के जमुना टाउनशिप में लगातार अवैध बिजली कनेक्शन की शिकायतें मिल रही थी. बताया जा रहा है कि टाउनशिप में अवैध तरीके से रह रहे लोग और कार वाशिंग व अन्य कई दुकानदार आदि अवैध कनेक्शन का उपयोग कर एसईसीएल को करोड़ों का चुना लगा रहे थे.
इनसे खदानों की विद्युत सप्लाई लाईन भी प्रभावित होती थी.
इस तरह की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सतर्कता विभाग ने सभी संचालन क्षेत्रों को पॉवर ऑडिट कर वास्तविक विद्युत आवश्यकता को परखने का निर्देश दिया था. साथ हीं अवैध कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से बंद करने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख़्त कारवाई के निर्देश जारी किए थे.
एसईसीएल विजिलेंस टीम के कड़े रुख से सभी संचालन क्षेत्रों ने अवैध बिजली कनेक्शनों पर फौरन एक्शन लेना शुरु कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB