निगम में सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए जोन 8 के राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी और दुर्गेश यादव का सम्मान करने पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारी

Retired officers arrived to honor Zone 8 Revenue Inspector Sunil Raghuvanshi and Durgesh Yadav who retired after serving in the corporation

निगम में सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए जोन 8 के राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी और दुर्गेश यादव का सम्मान करने पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारी

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर को सेवाएं देकरसेवानिवृत्त हुए नगर निगम जोन 8 के राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी और दुर्गेश यादव का जोन 8 कार्यालय में निगम को सेवाएं देने पर श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार, सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, सभी सहायक राजस्व अधिकारियों, जोन 8 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता विनोद देवांगन, राकेश गुप्ता, सर्वेयर योगेन्द्र वर्मा,  जोन स्वास्थ्य अधिकारी तरुण ठाकुर सहित मिलकर किया.
जोन कमिश्नर, सहायक राजस्व अधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता, सर्वेयर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन 8 के सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी और दुर्गेश यादव को सुखी, समृद्ध, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनायें दीं. इस मौके पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सुमधुर स्वरों में दी गयी. विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI