रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, देर रात जांच के दौरान इनोवा कार से मिला नोटों का जखीरा, करीब दो करोड़ रुपये बरामद, हिरासत में तीन आरोपी

Raipur police got a big success, during the investigation late night, a huge amount of notes was found in the Innova car, about two crore rupees recovered, three accused in custody

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, देर रात जांच के दौरान इनोवा कार से मिला नोटों का जखीरा, करीब दो करोड़ रुपये बरामद, हिरासत में तीन आरोपी

रायपुर : रायपुर पुलिस ने देर रात जांच के दौरान एक इनोवा कार से करीब दो करोड़ रुपए नगद रकम बरामद किया है. गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे. जो आमानाका थाने  से नागपुर की जाने वाली सड़क की तरफ बढ़ रहे थे.
प्रशिक्षु IPS Csp अमन झा के नेतृत्व में कार 23BH 8886 J को रोका गया. जांच करने पर गाड़ी में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी. जिसके बाद बारीकी से कार की जांच की गई. जांच में सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर में नगद रकम मिली है. पुलिस गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ कर रही है. रकम गिनने के लिए सुबह नोट गिनने की मशीन लाई जाएगी. बताया जा रहा है कि नोटों की हर बण्डल ढाई लाख रुपये थे. पांच-पांच सौ रुपये और दो सौ और सौ रुपये के नोट मिले हैं. पुलिस मामले का जल्द पूरा खुलासा करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI