गौ तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठूंस-ठूंस कर गायें ले जा रहा तस्कर संजय गिरफ्तार, सात मवेशी और वाहन जब्त

Police took a big action against cow smugglers, smuggler Sanjay who was carrying cows in large numbers was arrested, seven cattle and vehicle seized

गौ तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठूंस-ठूंस कर गायें ले जा रहा तस्कर संजय गिरफ्तार, सात मवेशी और वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा/शिवरीनारायण : जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई कर सात गाय-बैलों को क्रूरतापूर्वक भरे पिकअप वाहन से बरामद किया. पुलिस ने आरोपी संजय कुमार जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.
शिवरीनारायण थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन (छोटा हाथी नम्बर CG12 AX 3920 में क्रूरतापूर्वक भरे गए 7 गाय-बैल और बछड़ों को बरामद किया है. इस मामले में आरोपी संजय कुमार जांगड़े उम्र 31 साल निवासी केरा, थाना नवागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है/
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि केरा रोड से मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर तस्करी की जा रही है. इसके आधार पर शिवरीनारायण पुलिस ने दुरपा मोड़ के पास वाहन को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन में 7 गाय-बैल और बछड़ों को अमानवीय तरीके से भरे हुए पाया गया. पशुओं के शरीर पर चोटों के निशान थे और खून निकल रहा था.
पूछताछ में वाहन चालक संजय कुमार जांगड़े ने कबूल किया कि वह मवेशियों को केरा से बिलाईगढ़-टुंड्री की तरफ तस्करी के लिए ले जा रहा था. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB