अंतिम संस्कार से पहले मुक्तिधाम पहुंची पुलिस, हुआ खुलासा, चरित्र शंका में गला घोंटकर फंदे पर लटकाया पत्नी का शव, आरोपी पति शेखर साहू गिरफ्तार

Police reached Muktidham before the last rites, revelations were made, wife's body was strangled and hung on a noose due to suspicion of her character, accused husband Shekhar Sahu arrested

अंतिम संस्कार से पहले मुक्तिधाम पहुंची पुलिस, हुआ खुलासा, चरित्र शंका में गला घोंटकर फंदे पर लटकाया पत्नी का शव, आरोपी पति शेखर साहू गिरफ्तार

रायपुर/आरंग : छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे आरंग थाना इलाके में चरित्र शंका ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी पति ने मौत की झूठी साजिश रची और हादसे से मौत बताकर उसका अंतिम संस्कार करने लगा. इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार कार्यक्रम रूकवाया. फिलहाल आरंग पुलिस आरोपी पति को ने गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है. पूरा मामला आरंग थाना इलाके के गौरभाट का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम गौरभाट में 7 जनवरी को यशोदा साहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतक महिला के ससुरालवाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे. मृतक महिला का पति शेखर साहू हर किसी को उनके मौत की वजह अलग-अलग बता रहा था. मायके वालों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही आरंग पुलिस फ़ौरन शमशान घाट पहुंची और अंतिम संस्कार करने से रुकवाया.
मृतिका के गले में फंदे का निशान था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने गला घोटकर की थी. 
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया. आरोपी पति शेखर साहू सरकारी राशन दुकान में सेल्समैन का काम करता था. 6 जनवरी को दोपहर एक बजे जब वह खाना खाने अपने घर आया. तब यशोदा मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी. शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि शेखर साहू ने रस्सी से यशोदा साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
शेखर को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी. इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था. हत्या को सामान्य मौत बताने के लिए आरोपी ने मृतिका यशोदा के मायके वालों को चक्कर खाकर गिरने से मौत की वजह बताई, जबकि गांव वालों को बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत की झूठी कहानी बताई. फिलहाल आरंग पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
शेखर साहू पिता कोदू राम साहू उम्र 44 साल निवासी गौरभाट थाना आरंग जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI