क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार, जप्त मोबाइल में कई रसूखदारों के नाम शामिल
Police arrested two bookies who were betting online on cricket Arrested names of many influential people included in the seized mobile
बिलासपुर : पुलिस ने क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पुलिस ने 5 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 9 नग कीपैड मोबाईल, 1 नग टीवी, 3 नग सटटा पटटी, एक नग रिमोट, एक डिश टीवी और 19120 रुपये नगद समेत कुल 80,000 रुपये का सामान जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिरगिटटी क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देशित किया है. इसी कड़ी में थाना सिरगिटटी के द्वारा अवैध कारोबार पर नकेल कंसने के लिए मुखबिर का जाल फैलाया गया है. मजबूत मुखबिर तंत्र से मिली खबर के आधार पर और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा टीम तैयार कर कालिका नगर तिफरा में रेड कार्यवाही की गई.
एक मकान में मोबाईल फोन के जरिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे 20-20 किक्रेट मैच में रुपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे. पुलिस ने मकान में रेड मारकर सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया.
आरोपियों के कब्जे से 5 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 9 नग की पैड मोबाईल समेत कुल 14 नग मोबाईल, 1 नग टीवी, 3 नग सटटा पटटी, 1 नग रिमोट, 1 डिश टीवी और नगदी रकम 19120 रुपये कुल 80,000 का सामान और लाखों की सटटा पटटी को जप्त किया गया है.
आरोपी के मोबाईल के एनालिसिस पर पाया गया कि आरोपी ओनलाईन एप के जरिए किक्रेट सटटा का संचालन कर रहा था. जिसमे आरोपी का कई लोगों से लाखों का लेनदेन होने की जानकारी मिली है. जिसके बारे मे विस्तृत जानकारी ली जा रही है.
आरोपियो के खिलाफ थाना सिरगिटटी मे धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर अलग से प्रतिबंधक कार्यवाही कर अदालत के सामने पेश किया गया है.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय चौधरी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक रवि यादव, रवि शर्मा, रौनक पांडे, मनोज बघेल , मनीष सिंह, विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
नाम आरोपी
1. शैलेष कुमार कश्यप पिता स्व. रामशरण उम्र 59 साल
2. विनोद कुमार यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 42 साल
दोनो निवासी पुष्कर कान्वेट स्कूल के पास, तिफरा थाना सिरगिटटी बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



