फर्जी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाइल बनाकर विडीयो वायरल करने वाली दो युवतियों समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Police arrested 3 accused including two girls who made fake Instagram ID profile and made the video viral and sent them to jail
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में युवक को को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर उसका एक फर्जी प्रोफाइल बनाया. और उसकी फेक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने लगे. उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवक की शिकायत पर पुलिस ने 2 लड़कियों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी तरुण उपाध्याय पिता टेकलाल उपाध्याय उम्र 26 साल निवासी मन्नू लाल शुक्ला स्कूल के सामने गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर ने 1 अप्रेल 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक के मोबाईल नं. 88175 58315 में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाइल बनाकर आवेदक का फोटो आईडी बनाकर परिवार, उसके मंगेतर और परिचितों फोटो डालकर उस पर आवेदक का मोबाईल नंबर डालकर उसके बारे में अभद्र कमेंट लिखकर आवेदक खिलाफ शिकायत करने के लिए बोला जा रहा है.
पूर्व में आवेदक के उक्त नंबर का उपयोग कर चेटिंग किया गया था. जिसे सायबर सेल बिलासपुर से बंद कराया गया था. अनावेदको के द्वारा पूनः इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रोफाईल फोटो और मोबाईल नंबर डालकर आवेदक के परिवार और ससुराल पक्षों को फोटो और चेटिंग कर अश्लील कमेंट किये जाने के शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क.-177/2025 धारा 79.3(5) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्वा के निर्देश पर मामले में उपयोग किये गये मोबाईल नंबरों का नाम पता आईपी डिटेल रिकार्ड की जानकारी सायबर सेल के जरिए मेटा प्लेटफार्म से ली गई. जिसमें अनावेक (1) अरूण कुमार कंवर पिता प्रहलाद सिंह कंवर निवासी पोडी थाना सीपत मोबाईल नं-95842 30613 (2) कौशिल्या कुमारी कवर पिता चमरा सिंह कंवर निवासी पोळी सीपत मोबाईल नं-78040 55103 (3) कुमारी संगीता पिता राम खिलावन ग्राम पोडी सीपत जिला बिलासपुर मोबाईल नं.- 74893 21556 के नाम पर दर्ज होना पाये जाने से मामले के आरोपियों को निवास स्थान सीपत से दबिश देकर पकडा गया.
त्रीनो आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया. मामले में इस्तेमाल मोबाईल फोन को पेश किया. जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भजा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा हमरान स्टॉफ आर गोकुल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, मआर पुष्पा खरे, प्रेम कुमार के विशेष योगदान रहा.
नाम आरोपी
01.-अरुण कुमार कंवर पिता प्रहलाद सिंह कंवर उम्र 21 साल निवासी मानीभाठा ग्राम पोडी थाना सीपत
02-संगीता वर्मा पिता राम खिलावन वर्मा उम्र 24 साल निवासी अमलीपारा मस्जीद चौक पोडी
03.-कौशिल्या कुमारी कंवर पिता चमरा सिंह कंवर उम्र 25 साल निवासी डिपरापारा ग्राम पोडी थाना सीपत
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



