लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, निजी फोटो-वीडियो बनाकर गलत काम करने का दबाव, पीएससी कोचिंग सेंटर का स्टूडेंट गिरफ्तार

PSC coaching centre student arrested for blackmailing a girl into a love trap, pressuring her to do wrong things by making private photos and videos

लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, निजी फोटो-वीडियो बनाकर गलत काम करने का दबाव, पीएससी कोचिंग सेंटर का स्टूडेंट गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : पीएससी की कोचिंग कर रहे युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाकर युवती का फोटो और वीडियो बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेलिंग कर उसे तंग करने लगा. युवती ने अपनी फरियाद पुलिस से की. जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा में रहने वाला कृष्णा टेकाम उम्र 20 साल पीएससी की पढ़ाई कर रहा है. इस दौरान उसने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया. दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे. लेकिन इस दौरान निजी वीडियो और फोटो युवक के हाथ लग गई. जिसके बाद वह युवती को गलत प्रयोजन से तंग करने लगा.
युवती ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की. पुलिस ने शुक्रवार को युवक को गिरफ्तार मामले की जांच रही है. बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ ही पीएससी की कोचिंग कर रहे थे. जहां उनकी नजदीकी बढ़ी थी लेकिन युवक ने युवती पर जबरिया दबाव डालकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था.
युवक की धमकियों से परेशान होकर युवती ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरु की जिसके बाद आरोपी में अपना गुनाह कबूल किया पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB