नशे के खिलाफ चल रहा नया सवेरा अभियान, 90 नशीली टेबलेट जब्त, ओडिशा से नशीली दवाइयों की तस्करी, फिंगेश्वर से 2 तस्कर गिरफ्तार

Naya Savera campaign is going on against drug abuse, 90 narcotic tablets seized, drug smuggling from Odisha, 2 smugglers arrested from Fingeshwar

नशे के खिलाफ चल रहा नया सवेरा अभियान, 90 नशीली टेबलेट जब्त, ओडिशा से नशीली दवाइयों की तस्करी, फिंगेश्वर से 2 तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद/फिंगेश्वर : नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मे सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा, नशीली दवाई, शराब, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे.
इसी कड़ी में 4 जनवरी 2025 को थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक पवन वर्मा को मुखबिर से खबर मिली कि दो व्यक्ति नशीली दवाओं (टेबलेट) की बिक्री के लिए खरियार रोड उड़ीसा से फिंगेश्वर की तरफ एक मोटरसायकल से आ रहे हैं.
इस खबर की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते हुए दो व्यक्ति को घटना स्थल पर रंगे हाथों नशीली गोलियों के साथ पकड़कर कर नाम पता पूछने पर अपना नाम परमेश्वर साहू उर्फ परमेश साहू पिता स्व परदेशी साहू उम्र 22 साल साकिन मुंडगांव खरियार रोड थाना जोंक उड़ीसा और दूसरा व्यक्ति विजय साहू पिता राजेश उम्र 19 साल साकिन वार्ड नंबर 32 लालपुर थाना टिकरपारा जिला रायपुर छग का रहने वाला बताया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 स्टीप (रेपर) नाइट्रोसून की 9 स्ट्रिप मे 10-10 टैबलेट कुल 90 टैबलेट कीमत 639 रुपये बरामद किया. आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 22 (ख) एनडपीएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन वर्मा के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी की विशेष भूमिका रही.
आरोपी
01) परमेश्वर साहू उर्फ परमेश साहू: निवासी मुडागांव, खरियार रोड, थाना जोंक, उड़ीसा.
02) विजय साहू निवासी वार्ड नंबर 32, लालपुर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर
जप्त सामग्री
90 नशीली गोलियां
1 मोटरसाइकिल(एच एफ डीलक्स)
3 मोबाइल फोन (पोको,आईफ़ोन, एक टच स्क्रीन)
कुल जमूला कीमत 1,00,639 रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI