राजधानी में चाकूबाजी, 2 साल पुरानी रंजिश में चाकू से अटैक:कोल्डड्रिंक खरीदने के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, पेट-हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें
Knife attack in the capital, knife attack due to 2 year old enmity: Deadly attack on a youth while buying a cold drink, serious injuries on stomach, hands and face
रायपुर : रायपुर में 2 साल पुरानी रंजिश में चाकू से अटैक हुआ है. एक युवक पर कोल्डड्रिंक खरीदने के दौरान आरोपी ने पहले विवाद किया. फिर जानलेवा हमला कर दिया. चाकू युवक के पेट, हाथ और चेहरे पर लगा है. फिलहाल युवक को नाजुक हालत में मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमित सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह सिमरन सिटी रायपुर में रहता है. अपने दोस्तों के साथ बुधवार रात 12:30 बजे करीब शहीद हमीद नगर के पास कोल्डड्रिंक खरीदने गया था. इस दौरान वहां पर चंदन सोनी अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था. चंदन ने अमित के एक दोस्त ऋषिकेश सेंद्रकर से 2 साल पुराने मारपीट को लेकर बहसबाजी शुरु कर दी.
चंदन ने बहसबाजी के बाद उसने अश्लील गाली गलौज दी और अपने पास रखे चाकू को निकाल लिया. अमित और उसके दोस्तों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह उन्हें चाकू दिखाकर डरा दिया. फिर उसने एक के बाद एक कई बार ऋषिकेश पर किया. चाकू ऋषिकेश के पेट हाथ और चेहरे पर लगा जिससे गंभीर चोट आई और वह जमीन पर नीचे गिर गया.
इस बीच मौका देखकर आरोपी फरार हो गया. ऋषिकेश के दोस्तों ने मेकाहारा अस्पताल में एडमिट कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



