इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, इधर मालवाहक पेड़ से जा टकराई, दो घायल, चार हादसों में पांच लोगों की गई जान
Innova went out of control and hit the divider and overturned, one youth died, while a cargo vehicle hit a tree, two injured, five people died in four accidents
रायपुर : बीती रात बिलासपुर-रायपुर हाइवे में एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. इसके अलावा रतनपुर क्षेत्र में भी एक मालवाहक पेड़ से जा टकराई, जिससे उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पहला हादसा
चकरभाठा निवासी पंकज छाबड़ा, जैकी गेही और आकाश चंदानी तीनों युवक संडे मनाने बिलासपुर गए थे. यहां देर रात तक पार्टी करने के बाद रात 2 से 3 बजे बीच वापस चकरभाठा लौट रहे थे. इसी बीच बिलासपुर-रायपुर हाइवे स्थित गुरुनानक ढाबा के पास में इनकी इनोवा CG10 BK 2221 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. इस हादसे में कार में सवार 1 युवक की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इसके अलावा वहां खड़ी अन्य गाड़िया भी चपेट में आ गई.
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार 100 से 200 फीट तक गोल-गोल घूमती रही. इसके चलते गाड़ी के दरवाजे खुले और कार में सवार एक-एक कर बाहर हो गए. गाड़ी से बाहर गिरकर जैकी गेही डिवाइडर के पास लगे लोहे के एंगल में जा घुसा. जिससे उसके छाती, कंधा और सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई. साथ ही वाहन चला रहे आकाश चांदनी और साथ में पीछे बैठे पंकज छाबड़ा को भी गंभीर चोटें आई है. वहीं ढाबे के बाहर खड़ी एक नई अर्टिगा कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई. कार से टकराने पर अर्टिगा के अंदर बैठे चालक को भी चोट आई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. खबर मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. साथ ही घायलों को इलाज के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दूसरा हादसा- रतनपुर में माजदा हुई दुर्घटना ग्रस्त
रतनपुर : बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के पास तेज रफ्तार मालवाहक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दो युवक गाड़ी के केबिन में फंसे थे. जिन्हें ढाई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर गैस कटर से वाहन काटकर निकाला गया.
स्वराज माजदा में ड्राइवर मोहम्मद शाहिद, कंडक्टर और लक्ष्मण यादव सवार थे. हादसे के बाद ड्राइवर किसी तरह बाहर निकल गया. लेकिन कंडक्टर और लिफ्ट लेकर वाहन में सवार लक्ष्मण यादव केबिन में फंसे रह गए. हादसे में लक्ष्मण का एक पैर वाहन के नीचे दब गया. जिससे वह गंभीर पीड़ा में था. हादसे की वजह से वाहन में फंसे हुए लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन को खबर दी.
रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और गैस कटर मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया. नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन का अगला हिस्सा काटकर दोनों फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. तीनो घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
तीसरा हादसा
दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो घायल
रायगढ़ : लैलूंगा क्षेत्र में आज एक और दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. रविवार की शाम 5 बजे लैलूंगा विकासखंड के मांझी आमा के पास डामर प्लांट के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल सवार बहुत तेज रफ्तार में थे और सामने से आ रहे वाहन को संभाल नहीं पाए. जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार दूर जा गिरे.
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरु किया। वही अन्य घायलों को 112 ने हॉस्पिटल पहुंचाया.
हादसे में जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों में से एक की पहचान जशपुर जिले के घोघरा गांव निवासी युवक के रूप में हुई है. जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. पुलिस को हादसे की खबर दे दी गई है और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लैलूंगा पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
चौथा हादसा
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को मारी जोरदार टक्कर. मौके पर दो की मौत
कबीरधाम : भीषण सड़क हादसा सुबह अज्ञात तेज रफ्तार वाहन खैरागढ़-कवर्धा मार्ग पर स्थित सुरही नदी के रपटे के पास एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया. जिसमें एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार ग्राम लमरा थाना मोहगांव से ग्राम पदमी थाना साजा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान रपटे के पास एक तेज़ रफ्तार वाहन ने सामने से आकर बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि 10 वर्षीय मासूम और उसके नाना की मौके पर ही मौतहो गई. जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
भीषण सड़क हादसा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल गंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है. लोगों की आंखें नम हैं और हर कोई यही कह रहा है एक ही पल में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया.
मृतकों की पहचान
परमेश्वर निर्मलकर (उम्र 45 साल)
डिकेश निर्मलकर (उम्र 10 साल)
इन्द्राणी निर्मलकर (उम्र 40 साल) निवासी ग्राम लमरा (गंभीर रूप से घायल – इलाज जारी)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



