विधायक के बर्थ डे पार्टी में उमड़ पड़ा सरकारी अमला, किसी ने छूए पैर तो किसी ने गाना गा के बांधा समा, तहसीलदार-पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Government officials thronged the MLA's birthday party, some touched his feet, others sang songs, and a video of a tehsildar and police officers went viral, causing a stir.

विधायक के बर्थ डे पार्टी में उमड़ पड़ा सरकारी अमला, किसी ने छूए पैर तो किसी ने गाना गा के बांधा समा, तहसीलदार-पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

सूरजपुर : सूरजपुर के सियासी गलियारे में आजकल एक ‘बर्थडे पार्टी’ के खूब चर्चे हैं, मामला प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के जन्मदिन का है. जहां कार्यकर्ताओं से ज्यादा तो सरकारी साहबों का जमावड़ा नजर आया. आमतौर पर फाइलों और कानून की बारीकियों में उलझे रहने वाले अधिकारी इस पार्टी में बिल्कुल अलग ही रंग में रंगे नजर आए. वायरल वीडियो में आलम यह था कि तहसीलदार और पुलिसकर्मी वन कर्मी शिक्षक अपनी ‘शासकीय मर्यादा’ को किनारे रख, सुर से सुर मिलाते दिखे. यहा सरकारी अधिकारियों की सिर्फ हाजिरी ही नहीं लगी. बल्कि अधिकारियों ने गाना गाकर ऐसा समां बांधा कि देखने वाले दंग रह गए. PWD और शिक्षा विभाग के अफसरों ने भी अपनी उपस्थिति से पार्टी में चार चांद लगाए.
‘आशीर्वाद’ की अति,जब मर्यादा भूल गए साहब
पार्टी में मनोरंजन तो ठीक था. लेकिन शिक्षा विभाग के बीआरसी ने तो वफादारी की सारी हदें ही पार कर दीं. वीडियो में वो विधायक के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. अब इसे ‘सम्मान’ कहें या ‘सियासी झुकाव’, सोशल मीडिया पर लोग इसे सरकारी निष्पक्षता की धज्जियां उड़ना बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ‘हड़कंप’
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया. कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग चटखारे लेकर पूछ रहे हैं “साहब, जनता के काम के लिए वक्त हो न हो. विधायक जी की महफिल में सुर छेड़ने का टाइम जरूर है.” फिलहाल यह वीडियो सूरजपुर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर अधिकारी, सरकारी ‘कुर्सी’ और ‘सियासी दोस्ती’ के बीच की लकीर को इतना धुंधला कैसे कर सकते हैं?
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों के कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं कि अधिकारी अगर ऐसे राजनीति कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस तरह के गाने गाएंगे और समा बांधेंगे तो ऐसे में कैसे निष्पक्ष निष्पक्षता रहेगी?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t