सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण, डीजीपी से करेंगे मुलाकात -विकास उपाध्याय, भिलाई में पुलिसिया कार्रवाई निंदात्मक -अटल श्रीवास्तव

Government is giving protection to criminals will meet DGP - Vikas Upadhyay police action in Bhilai is condemnable - Atal Srivastava

सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण, डीजीपी से करेंगे मुलाकात -विकास उपाध्याय, भिलाई में पुलिसिया कार्रवाई निंदात्मक -अटल श्रीवास्तव

सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही, लगातार लूटपाट, दुष्कर्म, चोरी डकैती जैसी वारदात को दिया जा रहा अंजाम -पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

रायपुर : प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रामनगर में पुलिस चौकी खोलने निविदा प्रक्रिया हो जाने के बावजूद भी वर्तमान सरकार चौंकी खोलने से रोक रहें हैं और लगातार पश्चिम विधानसभा समेत प्रदेश भर में अपराध बढ़ रहे हैं. जिसके  खिलाफ सरकार को जगाने प्रदर्शन कर रहे हैं.
उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने 8 महीने हुए हैं और कांग्रेस शुरुआत से ही बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा सरकार को घेरने में लगा हुआ है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भी कई बार बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किए हैं. इसी बीच राजधानी रायपुर रामनगर गुढ़ियारी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम विधानसभा में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं लूटपाट, दुष्कर्म, चैन स्नैचिंग,चोरी डकैती जैसे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रहें हैं. इसके खिलाफ सरकार को नींद से जगाने के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस के प्रतिनिधि डीजीपी से करेंगे मुलाकात

रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग, नशीले पदार्थ का व्यापार, अवैध शराब बिक्री, जुआं, सट्टा सहित जघन्य अपराध प्रदेश में हो रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
रामनगर की सड़कों में खुले आम हत्या हो जाती है उसके बाद अपराधी सोशल मीडिया में उसे लाइव भी वायरल कर देता है. उसी क्षेत्र में जहाँ पर पुलिस चौकी खुलना था हत्या जैसी घटना घट गई. इसी के विरोध में एकदिवसीय धरना रामनगर के ऐतिहासिक कबीर चौक में  दिया गया.
उपाध्याय ने कहा कि दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोका जाता है उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों से धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया जाता है, उनके गाड़ी में पथराव किया जाता है और जब इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जाता है. तब जिन लोगों ने काफिले को रोकने वालों की शिनाख्त करवाई थी. उनको चिन्हित कर उन पर लाठी चार्ज किया जाता है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में हुए हमले एवं उनके सुरक्षा में हुए चूक को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिध डीजीपी से मुलाकात करेंगे.
उपाध्याय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार में अपराध करने वालों और अपराध पर पूर्ण नियंत्रण था. पश्चिम विधानसभा, रायपुर शहर सहित पूरे प्रदेश में आपराधिक प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है. और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आने वाले दिनों में अगर अपराध में अंकुश नहीं लगता तो जनता सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी.
ऐतिहासिक कबीर चौक रामनगर के धरना में विकास उपाध्याय के साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, देवकुमार साहू, अशोक सिंह ठाकुर, श्रीकुमार मेनन, बबीता नत्थानी, धनंजय ठाकुर, पार्षद मनीराम साहू, सुन्दर लाल जोगी, डॉ. अन्नू राम साहू, प्रकाश जगत, वारेन्द्र साहू, राजेश पाल, सोहन शर्मा, तरूण श्रीवास, भागवत साहू, शिव सिंह ठाकुर, विकास अग्रवाल, रितेश त्रिपाठी, कमलाकांत शुक्ला, सोहन साहू, लक्की ठाकुर, दिनेश ठाकुर, खुशबू केडिया, ईश्वरी नामदेव, अजय तिवारी, पम्मी चोपड़ा, शानू दीवान, योगेश तिवारी, रितेश साहू, डेमेन्द्र यदु, निरंजन पठारी, अजीत जगत, रामदास कुर्रे, कामत साहू, सोनू यादव, ईश्वर चक्रधारी, प्रकाश दास मानिकपुरी, ईश्वर जांगड़े, कुन्दन सिन्हा, सूरज साहू, अजय निषाद, दिलीप गुप्ता, राजू टाटीबंध, मुकेश चौधरी, हेमलाल नायक, रुखमणी यादव, भीम यादव, भूपेन्दर शेरगिल सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा देना सरकार का संवैधानिक दायित्व, साय सरकार असफल दिख रही, भिलाई में हो रहे पुलिसिया कार्रवाई निंदात्मक -विधायक अटल श्रीवास्तव

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 24 अगस्त को भिलाई निवास से दुर्ग धरना स्थल जाते समय सिरसा गेट के पास युवकों के समुह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोककर नारेबाजी करना, गाड़ी पर धक्का-मुक्की करना सुरक्षा अधिकारियों से हुज्जत एवं हाथापाई करना यह बताता है कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने में लापरवाही पूर्वक रवैया अपना रही है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करना वर्तमान सरकार का संवैधानिक दायित्व है.
भिलाई के लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान छत्तीसगढ़ की भाजपा शासित सरकार लॉ एंड आर्डर की मामले में फेल हो चुकी है. बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में लगातार हत्या, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी, लूट, डकैती की योजना बनाने की कई घटनाये लगातार घट रही है. जब प्रदेश की पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान नहीं कर पा रही है. आम जनता की बात ही अलग है. अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल के साथ वर्तमान सरकार बदलापूर्ण कार्यवाही कर रही है. जिसे कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगी.
भूपेश बघेल के साथ हुई अभद्रता एवं लाठी चार्ज की कांग्रेस जनों ने भी निंदा की है. प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय पूर्व सरकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र पाण्डेय, तखतपुर के कांग्रेस नेता शिव बालक कौशिक ने भी कड़ी निंदा की है. कांग्रेस नेताओं ने कहा है भूपेश बघेल के साथ भाजपा सरकार अपना रवैया बदले अन्यथा पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सरकार की कार्यप्रणाली पर पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने उठाये सवाल, लैलूंगा विकासखंड में प्रभारी बी, ई,ओ, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था

लैलूंगा : लैलूंगा विकासखंड में बदल शिक्षा व्यवस्था चल रही है. अभी कुछ दिन पहले एक शराबी शिक्षक का शराब पीकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया था जो कि हमारे बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत ही दुर्भाग्य जनक बात है.
छत्तीसगढ़ की जनता ने बहुत भारी बहुमत से भाजपा को जीतकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का मौका दिया और उससे यह उम्मीद रखी जनता ने कि सरकार बदली है अब भ्रष्ट और अडियल अधिकारियों के ऊपर भी लगाम कसी जाएगी लेकिन यहां तो अलग ही आलम देखने को मिल रहा है. अधिकारी कर्मचारी की बात तो छोड़िए एक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी जो की सही ढंग से सेवा नहीं दे रहा है. उसके ऊपर भी इनकी छत्रछाया बनी हुई है और ऐसे भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी की बर्खास्तगी यह कार्रवाई से इनके हाथ कांप रहे हैं. सरकार उनके सामने मजबूर और लाचार नजर आ रही है.
दिल्ली से चल रही है विष्णु देव सरकार
इसी हफ्ते देश के गृह मंत्री राजधानी रायपुर में 3 दिन से डेरा डालकर एक्सरसाइज किया. सभी विभागों के मंत्रियों की बैठक लेकर करें ही दायक दिए सोचने वाली बात यह है कि देश के गृह मंत्री तीन-तीन दिनों तक एक राज्य में अगर रुकते हैं तो वहां की स्थिति क्या हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है हजार की स्थिति से प्रदेश गुजर रहे यहां सभी व्यवस्थाएं फेल है और खासकर में अपने विधानसभा लैलूंगा की बात करता हूं यहां मरीजों को अच्छा इलाज नहीं मिल रहा है और मरीजों को फौरन रायगढ़ रेफर कर दिया जाता है. जिससे मरीजों को नाहक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सभी विभागों में भ्रष्टाचार का भस्मासुर मुंह फैला हुआ है.
सबसे अहम बात तो यहां के स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर है. जहां हमारे नव निहालों का भविष्य गधा जाता है. उनके लिए ना तो शिक्षक है ना तो स्कूल भवन है और अगर शिक्षक हैं भी तो सही ढंग से बच्चों को पढ़ा लिखा नहीं रहे हैं. ना समय पर स्कूल जाते हैं. ना अध्यापन कार्य संचालित हो रहा है. इतनी भी जमाना है कि यहां के स्कूल के बच्चों को अपने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर तक का नाम मालूम नहीं है. जिससे यहां अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां की शिक्षा व्यवस्था का स्टार किस हद तक गिर गया है.
इसका मुख्य कारण लंबे समय से एक प्रभारी व्यू को प्रभाव में ब्लॉक को दे देना प्रभारी भी हो रायगढ़ में बैठे-बैठे मलाई खा रहे हैं और यहां निहालों का भविष्य का अंधकार में हो रहा है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल प्रभारी व्यू को हटाकर यहां सक्षम भी हो भेजा जाए जिससे हमारे बच्चों का भविष्य समर सके और वह देश के अच्छे नागरिक बन सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच फंसी बीजेपी! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें ये नोटिस बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल करने को लेकर भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव आयुक्त ने बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस पर एक्शन लेने की बात कही है. चुनाव आयोग ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में 29 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है. बता दें हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.
दरअसल, हरियाणा बीजेपी ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया गया था. बच्चा कहता नजर आ रहा था, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. बीजेपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. इस वीडियो में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी नजर आ रहे हैं. वे अलग अलग बच्चों के साथ दिख रहे हैं. चुनाव आयोग ने इस वीडियो को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और हरियाणा बीजेपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb