पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का साफ संदेश बोले- 400 यूनिट फ्री बिजली बहाल करो नहीं तो सड़क से सदन तक होगा विशाल आंदोलन
Former MLA Vikas Upadhyay's clear message: Restore 400 units of free electricity, otherwise there will be a massive protest from the streets to the House.
रायपुर : सीएम साय की नई घोषणा के मुताबिक ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी मासिक विद्युत खपत 200 यूनिट तक है सिर्फ उन्हें 100 यूनिट का ही बिल देना होगा. यानी उनका बिजली बिल हाफ रहेगा. इस फैसले से प्रदेश के सीधे 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा. लेकिन 4 सौ यूनिट से ज्यादा खपत ? तो नहीं मिलेगी कोई छूट (झटका)
राहत की खबरों के बीच उन उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है जिनकी बिजली खपत ज्यादा है. सरकार ने साफ किया है कि 4 सौ यूनिट से ज्यादा मासिक खपत करने वालों को इस योजना का कोई फायदा नहीं मिलेगा. ऐसे उपभोक्ताओं को बढ़े हुए दरों पर ही पूरा बिल चुकाना होगा. उनके लिए न तो हाफ बिल योजना लागू होगी और न ही कोई अन्य छूट. मतलब उनका बिजली बिल जैसे बढ़ा हुआ आ रहा है. वैसे ही आता रहेगा. सरकार का मानना है कि सक्षम वर्ग पूरा बिल वहन कर सकता है.
सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों (200 से 400 यूनिट खपत) को राहत तो दी है, लेकिन एक समय सीमा के साथ.. जिनकी खपत 200 से 400 यूनिट के बीच है. उन्हें अगले 1 साल तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का फायदा मिलेगा. सरकार चाहती है कि इस एक साल के भीतर ये उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट लगवा लें.
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 45 लाख उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ता (200 यूनिट तक वाले + 200-400 वाले) इस राहत के दायरे में आएंगे. सरकार अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ से मुफ्त बिजली की तरफ ले जाना चाहती है.
इसके लिए सोलर प्लांट लगाने पर छूट दी जा रही है
1 किलोवॉट (1KW) प्लांट राज्य सरकार की ओर से 15 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी।
2 किलोवॉट या उससे अधिक इस पर 30 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी।
दीपक बैज का अल्टीमेटम का असर ? दाम नहीं घटे तो CM हाउस घेरेंगे
सरकार की इस घोषणा से ठीक पहले विपक्ष ने सरकार पर भारी दबाव बना दिया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है।
दीपक बैज ने साफ कहा कि अगर 30 नवंबर तक बिजली के दाम वापस नहीं लिए गए और पुरानी बिजली बिल हाफ योजना को पूरी तरह बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. आंदोलन की रुपरेखा उन्होंने ऐलान किया है कि मांगें पूरी न होने पर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे.
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के लगातार हो रहे आंदोलनों ने आखिरकार सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. जिसके चलते 200 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा करनी पड़ी. उपाध्याय ने कहा कि यह कांग्रेस की जीत तो है. लेकिन अधूरी है. उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही थी. जिसे बंद करना भाजपा सरकार का जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है.
उन्होंने कहा कि जब तक 400 यूनिट फ्री बिजली बहाल नहीं होती, कांग्रेस एक पल भी शांत नहीं बैठेगी. हम सड़क पर उतरकर इस छलावे की सरकार को उसके चुनावी झूठ याद दिलाते रहेंगे. विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ वोट बटोरने के लिए 400 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया था. लेकिन सत्ता में आते ही वादों से मुकर जाना भाजपा की पुरानी फितरत है. उन्होंने कहा कि अब जनता सब देख रही है और कांग्रेस जनता के अधिकार की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी. 400 यूनिट फ्री बिजली बहाल करो, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा विशाल आंदोलन…!
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



