तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े, ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा, पसरा मातम
Father and innocent daughter died due to collision with a high speed truck, bike broke into two pieces, accident happened while going to in-laws house, mourning spread
बालोद : छत्तीसगढ़ के जिले बालोद स्थित संजारी चौकी क्षेत्र के ग्राम अछोली में शनिवार सुबह ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में पिता और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में ले गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सुरेश नेताम अपनी बेटी के साथ बाइक नम्बर CG24 N 3640 से ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान अछोली गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक नम्बर CG07 BT 7329 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए. हादसे में ग्राम कोड़ेकसा निवासी सुरेश नेताम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रुप से घायल उनकी 10 साल की बेटी को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. घटना की खबर मिलने पर संजारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और वाहन को जब्त कर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हादसे की जांच की जा रही है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मृतकों की पहचान:
सुरेश नेताम, पिता स्व कुंजीलाल निवासी ग्राम कोड़ेकसा थाना दल्लीराजहरा
कुमारी नैना नेताम पिता सुरेश नेताम उम्र 10 साल निवासी ग्राम कोड़ेकसा थाना दल्लीराजहरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



