पुरानी रंजिश के चलते चाकू से पेट में जानलेवा हमला, हमले में शामिल फरार आरोपी कमलेश को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Due to old enmity, a deadly attack was made on the stomach with a knife, the absconding accused Kamlesh involved in the attack was arrested by the police and sent behind bars

पुरानी रंजिश के चलते चाकू से पेट में जानलेवा हमला, हमले में शामिल फरार आरोपी कमलेश को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : पुरानी रंजिश के चलते प्राण घातक हमला करने वाला 1 साल से फरार आरोपी कमलेश वर्मा गिरफ्तार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक डागेश्वर साहू द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसका भाई मुतजर्रर धनेश साहू शाम 6:30 बजे भनपुरी चौक तरफ घुमने जा रहा था. पाटीदार भवन भनपुरी के पास पहुंचा था तभी आरोपीगणों द्वारा पूर्व में हुए झगड़ा विवाद की बात को लेकर मुतजर्रर के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कत्ल करने की नियत से आरोपीगणों द्वारा अपने पास रखे चाकू से उनके पेट में वार कर जानलेवा चोट पहुंचाया.
इस मामले की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच  में लिया गया. जांच के दौरान मामले में आरोपी के अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था. लेकिन आरोपी कमलेश वर्मा वारदात के बाद से फरार था. आरोपी की लगातार पतातलाश की जा रही थी.
मुखबीर से खबर मिली की आरोपी कमलेश वर्मा गणेश उत्त्सव के लिए अपने घर आया है किफौरन खमतराई पुलिस द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को पकड़कर वारदात के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद आरोपी कमलेश वर्मा को 2 सितम्बर 2025 को गिरफ्तार कर मामला गैर जामनती होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
कमलेश वर्मा पिता सुकदेव वर्मा उम्र 19 साल साकिन शक्ति पारा उरकुरा थाना खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t