हैवान बना शराबी पति, प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डालकर पत्नी उतारा मौत के घाट!, परिजनों में पसरा मातम, आरोपी संतलाल गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Drunken Husband Turns Monster: Brutally Murders Wife by Inserting Stick and Bottle into Her Private Parts! Family Plunged into Mourning; Accused, Santlal, Arrested as Police Launch Investigation.

हैवान बना शराबी पति, प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डालकर पत्नी उतारा मौत के घाट!, परिजनों में पसरा मातम, आरोपी संतलाल गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाली दी. सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. गुस्से में आरोपी संतलाल ने शराब के नशे में अपनी पत्नी चिंतामनी उम्र 40 साल के साथ जमकर मारपीट की. जिससे चिंतामनी की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि चिंतामनी के शरीर पर कई जगह गंभीर चोंट के निशान हैं तो वहीं प्राइवेट पार्ट में सुजन भी है. आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाल दिया. 
गांव के सरपंच ने पुलिस को खबर दी. वारदात के बाद खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. स मामले में पुलिस ने कहना है  कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.  परिजनों और पड़ोसियों से वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है.
बर्बरता से वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. वहीं परिजनों में मातम पसर गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस प्रथम दृष्टया प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक चीजों के डालने की बात से इंकार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t