नशे में धुत्त ड्राइवर की करतूत, सड़क पर चल रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा और फोटो स्टूडियो में जा घुसा, मौके पर हुई मौत, चालक गिरफ्तार
Drunk driver's act, tractor ran over a woman walking on the road and entered a photo studio, she died on the spot, driver arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. वहीं इस दौरान दो स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाते हुए ट्रैक्टर फोटो स्टूडियो में जा घुसी. आरोपी चालक शराब के नशे में धुत्त होकर ट्रैक्टर चला रहा था. वाहन ग्राम पंचायत सिर्वे के सरपंच पति अनिल वर्मा की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक ललित ध्रुव उम्र 19 साल ग्राम सीर्वे निवासी काफी नशे में था. वह गुरुवार दोपहर नेवरा मंडी में धान खाली कर वापस आ रहा था. नशे की हालत में वह रास्ते में ट्रैक्टर चलाते हुए लड़खड़ाते हुए रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंचा. यहां पर आकर उसका ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया. इसके बाद उसने रास्ते में चल रही महिला विद्या गोस्वामी उम्र करीब 45 साल को अपने चपेट में ले लिया. इस दौरान मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
महिला को रौंदने के बाद ट्रैक्टर कविता फोटो स्टूडियो में घुस गई. हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया. वहीं इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. ट्रैक्टर की चपेट में सड़क किनारे खड़ी हुई दो स्कूटी भी आ गई. इसके अलावा कविता फोटो स्टूडियो भी क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने पूरे मामले की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
वहीं शराबी ड्राइवर की लापरवाही के कारण उसे भी थोड़ी बहुत चोटें आई है. ड्राइवर नशे में धुत्त था जो नशे की हालत में ही बातचीत कर रहा था. वहीं ट्रैक्टर ग्राम पंचायत सिर्वे के सरपंच पति अनिल वर्मा की बताई जा रही है. ड्राइवर ललित ने बताया कि, वह अनिल वर्मा की उक्त ट्रैक्टर को चलाता है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



