मामूली विवाद में मर्डर, जिंदल फैक्ट्री के पास मिली लाश, छात्र ने दोस्त की हत्या कर जलाया शव, 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Death in revenge for a slap, blind murder mystery solved, engineering student kills friend, pours petrol on body and burns it, two accused arrested, search continues for third
रायपुर : रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मिले जले हुए शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतक की पहचान 17 वर्षीय सिद्धार्थ भतपहरी के रुप में हुई है. उसकी हत्या उसके इंजीनियर दोस्त तरुण शुक्ला ने की. क्योंकि कुछ दिन पहले सिद्धार्थ ने उसे थप्पड़ मार दिया था. पहचान छिपाने के लिए तरुण शुक्ला ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने मामले में तरुण शुक्ला और उसके एक साथी सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा की तलाश जारी है.
घटना की शुरुआत 2 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई. जब सिद्धार्थ और तरुण के बीच विवाद हुआ। इसके बाद तरुण उससे रंजिश रखने लगा. 8 अक्टूबर की शाम तरुण ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सिद्धार्थ को शराब पीने के बहाने बुलाया और जिंदल स्टील प्लांट के पीछे जंगल की तरफ ले गया. शराब पीते समय पुराना विवाद फिर उभर आया. गुस्से में तरुण ने बीयर की बोतल से सिद्धार्थ के सिर और गले पर कई वार किए. जब वह गिर पड़ा. तो आरोपियों ने पत्थर से उसका सिर कुचला. वारदात के फौरन बाद सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई.
तारीख रात में तरुण ने पेट्रोल पंप से तेल खरीदकर लौटकर शव पर आग लगा दी. अगली सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अधजला शव देखा और पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने फोरेंसिक टीम के जरिए मौके से बीयर की बोतल, पत्थर और पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया. तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिद्धार्थ को आखिरी बार तरुण के साथ देखा गया था. इसके बाद पुलिस ने तरुण शुक्ला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. मंदिर हसौद पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है.
इस वारदात के बाद से रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. नागरिकों ने इस हत्या की निंदा की है और पुलिस प्रशासन से मांग किया कि वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी में बढ़ती हिंसा और असहिष्णुता चिंताजनक है. ऐसे मामलों में सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की जरुरत है. यह एक नृशंस हत्या थी जो न सिर्फ समाज को हिला कर रख देती है. बल्कि यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
गिरफ्तार आरोपी
01. तरूण शुक्ला पिता राजेश्वर शुक्ला उम्र 19 साल निवासी नवीन चौक थाना मंदिर हसौद रायपुर
02. सुभाष शर्मा पिता रामअवतार शर्मा उम्र 20 साल निवासी ग्राम जकारा थाना मंदिर हसौद रायपुर



