अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.20 लाख रुपए के मवेशी बरामद, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Arjuni police take major action against illegal animal transport, seize cattle worth Rs 1.20 lakh, arrest three accused and send them to jail.

अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.20 लाख रुपए के मवेशी बरामद, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिला में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की खबर पर दबिश देकर 4 मवेशियों को मुक्त कराया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
मिली जानकारी के मुताबिक थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि सेलिया फार्म कोलियारी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पशुओं को अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है. खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई. जहां आरोपियों को 4 नग बैलों को ले जाते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब रुपए 1,20,000/- कीमत के 4 बैलों को सुरक्षित जप्त किया.
इस मामले के आरोपियों का नाम (01) भीखम यादव पिता बनवाली राम उम्र 45 साल निवासी दर्री थाना पुरूर, जिला बालोद (छ.ग.), (02) थान सिंह पिता नवल साहू उम्र 51 साल निवासी डाढ़री थाना पुरूर जिला बालोद (छ.ग.) और (03) डम्मन साहू पिता बिसाली साहू उम्र 52 साल निवासी कलारतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत धारा 04, 06, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB