पैरा के ढेर में मिला बुजुर्ग का जलता हुआ शव, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम, हादसा या साजिश?, जांच में जुटी पुलिस
An elderly man's burning body was found in a pile of straw, causing a sensation in the area and mourning in the family. Accident or conspiracy? Police are investigating.
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के गंडई थाना अंतर्गत मानपुर नाका क्षेत्र में शनिवार को सुबह खेत में रखे पैरा के ढेर में जलता शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने खेत से आग उठती देखी और फिर पास जाकर देखा तो पैरा के बीच एक बुजुर्ग का जला हुआ शव मिला. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. गंडई पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के नर्मदा-साल्हेवारा मार्ग में स्थित मानपुर गांव में पैरावट में लगी आग में एक वृद्ध की जलने से मौत हो गई. मृतक के डंडे और छड़ी से उसकी पहचान हुई. ग्रामीणों ने इसी दोनों वस्तुओं के आधार पर उसे पहचाना. मृतक गांव का ही रहने वाला है. घटनास्थल से मिली छड़ी और डंडे के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा उम्र 95 साल पिता स्व धरसिया वर्मा के रुप में हुई.
बुजुर्ग 80% जल चूका था. इसके बाद उसे गंडई अस्पताल लाया गया. जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. पुलिस ने फोरेंसिक जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग अक्सर उसी खेत में जाया करते थे. अब यह आग दुर्घटना थी या साजिश, ये जांच का विषय बना हुआ है. शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



