शौच के लिए युवक गया तालाब, झाड़ियों में छिपे अजगर ने अचानक किया हमला, दर्दनाक मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल
A young man went to the pond to defecate, but a python hiding in the bushes suddenly attacked him, causing panic in the area after his tragic death.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शौच के लिए तालाब गए युवक पर अजगर ने हमला कर दिया. घटना में ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई. इस खबर के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और अजगर की तलाश की जा रही है. वहीँ इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरिया थाना क्षेत्र के छेवारीपाली गांव में सुबह शौच के लिए एक ग्रामीण तालाब गया था. इस दौरान झाड़ियों में छिपे अजगर ने ग्रामीण पर हमला कर दिया. अजगर के हमले के बाद युवक जोर-जोर से चीखने लगा. आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर युवक को बुरी तरह से लपेट चुका था. जैसे-तैसे युवक को अजगर के चंगुल से छुड़ाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
इस घटना में युवक की मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. युवक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वन विभाग जब मौके पर पहुंची तो अजगर वहां नहीं था. पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाकर अजगर को काफी खोजा. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. वहीँ, इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण डरे हुये हैं. इधर, वन विभाग की टीम लगातार अजगर की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



