दंतैल हाथी ने धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, रतजगा को मजबूर
A tusker created havoc at a paddy procurement center, forcing employees to flee for their lives, creating panic among villagers and forcing them to stay awake all night.
कोरबा : कोरबा जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा. जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया. लेकिन अचानक हाथी के घुस आने से अब कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत का महौल है.
राहत की बात यह रही की हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया. वरना किसी बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है. जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो. इससे पहले भी हाथी कभी भी अचानक केंद्र में घुसकर धान खा जाते रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया और कई लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए. इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई. जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़कर जंगल की तरफ भेजा गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है. लेकिन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों और कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



