तेज रफ़्तार बस ने शादी से वापस आ रहे बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A speeding bus struck two bikers returning from a wedding, killing two on the spot, leaving the family in mourning, and police investigating.
दुर्ग/धमधा : दुर्ग जिला में धमधा थाना क्षेत्र के सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई. शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही ग्राम गीरोधा निवासी दो लोगों की मौत हो गई. खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम गीरोधा निवासी मृतक हरि चंद्र यादव उम्र 48 साल अपने भतीजा भोला यादव उम्र 35 साल के बारात में धमधा गया था. धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच बरहापुर से धमधा की तरफ़ एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
मृतक हरिश्चंद यादव अपने भतीजा के बारात में गिरहोला से धमधा गया था. जहां से अपने अपने भाई के साला भोला यादव के साथ बाइक से अपने परिचित के घर धमधा जा रहा था. इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की तरफ़ जाने वाली बस ने कलश मंदिर के पास सामने से टक्कर मारी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



