दिल दहला देने वाली घटना, सगाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मातम में बदली खुशियां, गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी कुरुद पुलिस

A heartbreaking incident: A young man hanged himself after his engagement; joy turned to mourning, and grief gripped the village. Kurud police are investigating.

दिल दहला देने वाली घटना, सगाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मातम में बदली खुशियां, गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी कुरुद पुलिस

धमतरी/कुरूद : शादी की तैयारियों से गूंजता एक घर पलभर में मातम में बदल गया. कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरीखुर्द में 24 साल के युवक वेद प्रकाश यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस दिल दहला देने वाली घटना से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है.
मिली जानकारी के मुताबिक वेद प्रकाश की कुछ समय पहले ही सगाई हुई थी और घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. 27 अप्रैल से मांगलिक कार्यक्रम शुरु होने थे. जबकि 29 अप्रैल को बारात निकलने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही युवक के इस कदम ने सारी खुशियों पर विराम लगा दिया.
परिजनों ने बताया कि 26 मार्च की सुबह भोजन करने के बाद वेद प्रकाश अपने कमरे में आराम करने चला गया था. दोपहर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका के बीच शाम को ग्रामीणों की मौजूदगी में रात करीब 8 बजे दरवाजा तोड़ा गया. जहां उसका शव पंखे से लटका मिला.
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही. जिसने युवक को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
खबर मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB