नशे में चूर ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को कुचला, इलाज के दौरान एक युवक की मौत, 2 युवकों की हालत नाजुक, हादसे की नशा बनी वजह

A drunk tractor driver crushed two bike riders, one died during treatment, two others are in critical condition, intoxication was the cause of the accident.

नशे में चूर ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को कुचला, इलाज के दौरान एक युवक की मौत, 2 युवकों की हालत नाजुक, हादसे की नशा बनी वजह

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पिपरिया गांव के रहने वाले तीन ग्रामीण भरत सिंह, छोटेलाल और सुखराम बाइक पर सवार होकर गांव के पास स्थित नदी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पड़खुरी गांव की तरफ़ से आ रहे नागर (कृषि यंत्र) लगे ट्रैक्टर नम्बर CG31 B 3803 ने लापरवाहीपूर्वक गलत दिशा में जाकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर नशे में चूर था.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक ट्रैक्टर के बड़े पहियों और नागर की चपेट में आ गए. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की मदद से तीनों को जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया.
इलाज के दौरान भरत सिंह ने दम तोड़ दिया. घायल छोटेलाल और सुखराम की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा पूरी तरह से ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर को घेराबंदी कर पकड़ लिया और मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस के हवाले कर दिया.
गौरेला पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद से पिपरिया गांव में शोक की लहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t