रायपुर में 10वीं पास डॉक्टर ने 52 युवाओं से सरकारी नौकरी और MBBS की नकली डिग्री के नाम पर किया करोड़ों की ठगी, गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

A 10th-pass doctor in Raipur defrauded 52 youths of crores of rupees in the name of government jobs and fake MBBS degrees; four members of the gang arrested.

रायपुर में 10वीं पास डॉक्टर ने 52 युवाओं से सरकारी नौकरी और MBBS की नकली डिग्री के नाम पर किया करोड़ों की ठगी, गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर पुलिस ने सरकारी नौकरी और MBBS की फर्जी डिग्री दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह का मास्टरमाइंड नरेश मनहर है. जो खुद दसवीं पास है. लेकिन फर्जी डिग्री के सहारे खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को जाल में फंसाता था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रायपुर के आमासिवनी पंडरी क्षेत्र में दो ऑफिस खोल रखे थे. जहां से ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित होता था. हाल ही में पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर और पोस्टमैन की नौकरी लगवाने के नाम पर 52 युवाओं से करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की गई थी. युवाओं को नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज भी दिए गए. जो बाद में फर्जी निकले.
इन मामलों की जांच कर रही सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल, कलर प्रिंटर, नकली सील, नोट गिनने की मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी MBBS की फर्जी डिग्री तैयार कर प्रति डिग्री करीब 50 लाख रुपये वसूलता था.
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की पहचान के लिए जांच जारी है. इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति या संस्था को बिना सत्यापन के पैसा न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें.
आरोपी
मास्टरमाइंड नरेश मनहर पिता भरत लाल मनहर उम्र 24 साल निवासी ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
वर्तमान पता सेक्टर 08 शिव मंदिर, थाना पंडरी, रायपुर 
भुनेश्वर बंजारे पिता गीताराम बंजारे उम्र 26 साल निवासी छुईहा घासीदास चौक के पास थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ़
वर्तमान पता केनरा बैंक एटीएम के सामने बबली फैसी स्टोर्स गली, थाना विधानसभा, रायपुर
हीरा दिवाकर पिता पारस राम दिवाकर उम्र 31 साल निवासी ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
वर्तमान पता सेक्टर 08 शिव मंदिर, थाना पंडरी, रायपुर
राकेश रात्रे पिता समारु राम रात्रे उम्र 33 साल निवासी जांजगीर चांपा हाल पता जिला रायपुर
वर्तमान पता सेक्टर 08 शिव मंदिर, थाना पंडरी, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB