नक्सलियों से बहादुरी से लड़े 295 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, शौर्य-साहस के लिए मिला सम्मान, डीजीपी ने जारी किया आदेश
295 soldiers who fought bravely against Naxalites got out of turn promotion, got honor for bravery and courage, DGP issued order
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है. ताजा अपडेट के मुताबिक नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 295 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है. यह प्रमोशन आउट ऑफ टर्न दिया गया है. DGP ने आदेश जारी किया है.
छत्तीसगढ़ में हुए विभिन्न पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले 295 अधिकारी-कर्मचारियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई. सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों का नाम शामिल हैं.
CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक खत्म करने के संकल्प को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने बताया कि "ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट" में कोबरा, CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों ने मिलकर 31 नक्सलियों के शव बरामद किए, जिनमें से 28 की पहचान हो चुकी है. यह ऑपरेशन 1200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में चलाया गया, और सूचना है कि कई अन्य नक्सली भी मारे गए हैं.
डीजी CRPF ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का खात्मा पहले कभी नहीं हुआ. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर है. कई साल से नक्सलवाद का शिकार रहे छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला आखिरकार 'नक्सल मुक्त' हो गया है. यह ऐलान खुद केंद्र सरकार ने किया है. करीब चार दशक बाद, केंद्र सरकार ने बस्तर को LWE से मुक्त घोषित कर दिया है. हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा कई बड़े नक्सल कमांडरों को मारने के बाद अब केंद्र सरकार ने यह घोषणा की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



