पर्यटन स्थल में घर से लापता 25 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत!, मचा हड़कंप, राम मंदिर के पास मिली बाइक, कई सवाल बरकरार, जांच में जुटी पुलिस
25-year-old man, missing from home, dies after falling into a gorge at a tourist spot; incident sparks alarm. Bike found near Ram Mandir; several questions remain unanswered as police investigate.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत करलागुड़ा निवासी लोकेश सिंह दोरिया पिता अमृत लाल दोरिया उम्र 25 साल की ओडिशा के कालाहांडी जिले स्थित मशहूर पर्यटन स्थल डोंगरीचचरा में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं युवक का शव गहरी खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. और फ़िलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक गुरुवार सुबह घर से बिना बताए निकला था और शाम करीब 5:30 बजे डोंगरीचचरा के राम मंदिर के पास खाई में उसका शव मिलने की खबर सामने आई. मृतक की हीरो मोटरसाइकिल नम्बर CG 04 LS 8293 पर्यटन स्थल के बाहर खड़ी मिली. बताया जा रहा है कि वाहन अंदर तक नहीं जा सकता, इसलिए बाइक बाहर ही खड़ी थी.
खाई में मिला शव, लेकिन पानी में नहीं
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक झरने के ऊपर वाले हिस्से से करीब 100 फीट ऊंचाई से खाई में गिरा. हालांकि उसका शव पानी में नहीं. बल्कि पानी से करीब दो मीटर दूर पड़ा मिला. इस वजह से घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
हादसा या फिर कोई और वजह?
घटना की जानकारी पर्यटन स्थल समिति के एक सदस्य ने दी. फिलहाल यह साफ नहीं है कि युवक का पैर फिसलने से हादसा हुआ या फिर मामला किसी दुसरी वजह से हुआ. परिजन गहरे सदमे में हैं और अभी आधिकारिक रूप से पुलिस जांच का इंतजार कर रहे हैं.
पुलिस जांच के बाद ही होगा खुलासा
घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. लेकिन मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल इसे संदिग्ध हालत में हुई मौत माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



