लाखों की रिकवरी निकलने के बाद धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी, देर रात घर लौटकर उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
The manager of the paddy procurement center committed suicide after recovering lakhs of rupees. He returned home late at night and took the dreadful step; the police are investigating.
सरगुजा/सीतापुर : सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित सीतापुर ब्लॉक में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरजु के प्रबंधक एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश गुप्ता उम्र 56 साल ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वे रात करीब 1 बजे तक कार्यालय में मौजूद थे और घर लौटने के कुछ देर बाद ही यह कदम उठाया. यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश गुप्ता सोमवार रात करीब 1 बजे तक समिति कार्यालय में मौजूद थे. करीब 1:30 बजे वे घर पहुंचे और थोड़ी ही देर बाद अपने घर के ग्राउंड फ्लोर में फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह जब उनकी मां उठीं तो उन्होंने सबसे पहले बेटे को फांसी पर लटकता देखा.
सुबह घटना का पता चलते ही घर में चीख-पुकार मच गई. परिवार के रोने-बिलखने की आवाजें सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए. घटना की खबर पुलिस को दी गई.
समिति प्रबंधक के रुप में पदस्थ दिनेश गुप्ता के ऊपर समिति में हुई धान की कमी के चलते लाखों रुपए की रिकवरी निकल आई थी. बताया जा रहा है कि इस वजह से वे कई दिनों से मानसिक तनाव में थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे. घटना से पहले भी वे काफी परेशान दिखाई दे रहे थे.
पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि दिनेश गुप्ता बीती रात भी बेहद परेशान थे. देर रात तक समिति में रुकने के बाद वे घर लौटे और मानसिक बेचैनी इतनी बढ़ चुकी थी कि कुछ ही समय बाद उन्होंने खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठाया.
खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा. जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अब समिति में धान की कमी, रिकवरी और निजी आर्थिक दबाव से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



