दूसरे से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर किया शेयर, लड़की पहुंची थाना, कॉल आते ही खुद की ले ली जान
Suspecting that his girlfriend was having an affair with someone else, he shared her nude video on Instagram. The girl reached the police station and took her own life as soon as she got a call.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करता था. जिससे दोनों में लड़ाई होती थी. मामला कोनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने मरने से पहले पुलिस से कहा था कि मेरी गर्लफ्रेंड से एक बार बात करा दीजिए. नहीं तो मर जाऊंगा. लेकिन युवती ने बात करने से मना कर दिया था. इसके कुछ देर बाद ही युवक ने खुदकुशी कर ली.
दरअसल, देवनगर निवासी संदीप पाड़े उम्र 22 साल मोहल्ले की 21 साल की लड़की से प्रेम करता था. कुछ महीने पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी.जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई. फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे.मिलना-जुलना भी शुरु हो गया. इस दौरान संदीप ने अपनी प्रेमिका का अपने मोबाइल पर न्यूड वीडियो बना लिया. इसकी जानकारी होने पर युवती ने उसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा. लेकिन युवक ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया. युवती वीडियो डिलीट करने दबाव बनाती रही. लेकिन संदीप नहीं माना.
संदीप की हरकतों से नाराज होकर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी. जिसके बाद संदीप उससे बात करने की कोशिश करता रहा. इस दौरान उसे शक हुआ कि युवती का किसी दूसरे लड़के से अफेयर हो गया है. इसी वजह से संदीप ने अपनी प्रेमिका को बदनाम करने के लिए गुरुवार की सुबह उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया.
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही युवती गुरुवार दोपहर केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई. जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. इस दौरान पुलिस ने युवक को कॉल कर थाने बुलाया. वहीं, संदीप ने आखिरी बार युवती से बात कराने कहा. लेकिन युवती ने मना कर दिया. इस दौरान संदीप ने अपनी जान देने की धमकी भी दी. लेकिन पुलिसवालों को लगा कि वह युवती को धमकाने के लिए ऐसा कह रहा है. इसके बाद युवक अपने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



