रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रिवाल्वर, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर बादल बेहरा रंगे हाथ गिरफ्तार
Raipur Police achieves major success, history-sheeter Badal Behera arrested red-handed with revolver, country-made pistol and live cartridges.
रायपुर : रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और मुजगहन थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस कार्यवाही में एक हिस्ट्रीशीटर बादल बेहरा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से रिवाल्वर, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 221/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत बोरियाकला स्थित धनेली रोड हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सामने मुर्गी फार्म के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर डरा रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी मुजगहन को आरोपी को रिवाल्वर के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को निशानदेही कर पकड़ कर आरोपी को थाना सिविल लाईन और मुजगहन का हिस्ट्रीशीटर बादल बेहरा के रुप में निशानदेही किया गया.
रिवाल्वर रखने के बारे में बादल बेहरा से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था. जिस पर आरोपी बादल बेहरा से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त रिवाल्वर के अतिरिक्त 1 नग देशी कट्टा और 1 जिन्दा कारतूस को घर में छिपा कर रखना बताया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस को भी बरामद किया गया.
आरोपी बादल बेहरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग रिवाल्वर, 1 नग देशी कट्टा और 1 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 221/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
आरोपी बादल बेहरा थाना सिविल लाईन और मुजगहन का हिस्ट्रीशीटर है. जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामलों के करीब 2 दर्जन जुर्म दर हैं.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. विक्रम वर्मा, पुष्पराज परिहार, आर. राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगडे, बोधेन्द्र मिश्रा, केशव सिन्हा, मनोज सिंह, अमित वर्मा तथा थाना मुजगहन से प्र.आर. गिरीश सक्सेना, आर. निराधर ध्रुव, राकेश ठाकुर एवं चंद्रेश चंद्राकर की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
बादल बेहरा पिता स्व अशोक बेहरा उम्र 29 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी ब्लॉक नंबर 49 बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



