दो महीने के अंदर चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, 145 किलो ग्राम गांजा जप्त, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police took strict action in four different cases within two months, seized 145 kg of ganja, arrested 12 accused and sent them to jail

दो महीने के अंदर चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, 145 किलो ग्राम गांजा जप्त, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस ने इण्ड टु इण्ड कार्रवाई करते हुए दो महीने के भीतर अलग-अलग चार मामलों में कुल 145 किलो ग्राम गांजा जप्त किया और 12 आरोपियों को जेल भेजा। ये कार्यवाही उड़ीसा से महाराष्ट्र तक गांजा खपाने वाले लोकल सप्लायरों के खिलाफ की गई.
गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय, अंतरजिला और लोकल सप्लायर से जुड़े तारों का खुलासा किया और उड़ीसा से महाराष्ट्र तक गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा-निर्देश पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तर पर इण्ड टु इण्ड कार्रवाई के लिए ANTF टीम का गठन किया. इस टीम ने कई थानों में कार्रवाई की. जिसमें 7 नवम्बर को थाना छुरा में 18 किलो ग्राम गांजा, 4 दिसम्बर को थाना राजिम में 13 किलो ग्राम गांजा, 9 दिसम्बर को थाना राजिम में 92 किलो ग्राम गांजा और 9 जनवरी को थाना फिंगेश्वर में 22 किलो ग्राम गांजा जप्त किया.
इस कार्रवाई में कुल 145 किलो ग्राम गांजा (कीमत करीब 15 लाख रुपये) जप्त किया गया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया कि उड़ीसा से गांजा लाकर लोकल सप्लायरों के जरिए दुसरे जिलों और राज्यों में भेजा जा रहा था. उड़ीसा से गांजा लाने वाले प्रमुख आरोपी संतोष सोनार, विशेषर सिंह, शेखर पुटेल और देवराज पुटेल थे. जबकि रायपुर के अभनपुर से गांजा सप्लाई करने वाले योगेश साहू और तारकेश्वर विश्वकार्मा थे. इसके अलावा दुर्ग जिले से गेवन्द्र साहू और नाबालिग बालक ने गांजा महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा भेजने का काम किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

फिंगेश्वर थाना पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 22 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ. जिसकी किमत करीब 22 हजार रूपये बताई जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों में दो उड़ीसा और दो महाराष्ट्र के निवासी हैं. ये आरोपी एक डिजायर कार में गांजा छुपा कर ले जा रहे थे. पुलिस ने उनकी सटीक जानकारी पर छापा मारा और तस्करी के इस बड़े रैकेट को नाकाम किया.