धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी माइनिंग अधिकारी और कथित पत्रकार पकड़ाए, एक युवती समेत 3 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
Fake mining officer and alleged journalist caught for extorting money through threats, 3 including a young woman arrested, search for absconding accused continues
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. अभनपुर पुलिस ने रेत से भरी हाइवा वाहनों को रोककर 15-15 हजार रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे तीन आरोपियों को IPS अभिषेक चतुर्वेदी ने दबोच लिया है. अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की गहन जांचकर रही है. इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना धमधा जिला दुर्ग के हाइवा ड्राइवर ने थाना अभनपुर में खबर दी कि तिलका साहू, आशीष यादव और प्रणव साहू के द्वारा 11 अप्रेल 2025 की रात करीब 8 बजे मानिकचौरी रेल्वे क्रासिंग के पास मेरे हाईवा नम्बर CG07 CN 7064 का रोकवाकर अपने आपको मायनिंग अधिकारी और पत्रकार की धमकी देकर लाखों रुपए का ऑनलाइन चालान काटने की धमकी देकर मुझसे और मोहित साहू से कुल 30,000 रुपये फोन पे के जरिए अवैध तरीके से वसुली की है.
दूसरा मामला
दूसरे मामला में ओमलाल यादव पिता डेरहाराम यादव उम्र 28 साल निवासी घसरा थाना धमधा ने बताया कि वो भिलाई के राजेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी आईवा ट्रक नम्बर CG07 CN 7064 को चलाता है. और 11 अप्रेल 2025 को उक्त हाईवा में लखना खदान से जा रहा था. रात 8 बजे मानिकचौरी रेल्वे फाटक के पास पहुंचा था. उसी समय कार नम्बर CG 04NU 4215 में 4 लोग बैठे थे और वे लोग रायलटी की मांग किए और कहने लगे गाड़ी ओवरलोड है. 20,000 रुपये दो. हम लोग मायनिंग अधिकारी और पत्रकार हैं. लाखों रुपये का ऑनलाइन का चालान काटकर तुमको नुकसान करेंगे. कहने लगे.
उसी समय मेरे पीछे हाईवा ट्रक नम्बर CG04 PY 8256 आया उसके ड्रायवर संदीप को रुकवाकर अपने आपको मायनिंग अधिकारी, महिला अपने आपको पत्रकार बताकर 5000 रुपये का मांग करने लगे. नही देने पर 4 लाख का ऑनलाइन चालान काटने की धमकी देने लगे.
फिर हम दोनो अपने अपने मालिक को बताए तो अपने आपको मायनिंग अधिकारी बताने वाला बोला कि अपने खाता में मंगवाओ फिर मै अपने खाते या मगवाया और उन्हीं में से एक के बारकोड में मैने डर की वजह से उसके खाता में ट्रासंफर कर दिया. इसी तरह हाईवा नम्बर CG04 PY 4879 के ड्राईवर मोहित साहू से भी डरा धमकाकर 15 हजार रुपया ले लिया.
वहीं जब उन्होंने एक दुसरे का नाम लेने पर महिला का नाम तिलका साहू, मायनिंग अधिकारी बताने वाला ने आशिश यादव और बारकोड दिखाने वाला को प्रणय बताया गया. जिसके बाद मालिको को बताने पर (मालिक) गाड़ी के लोग आए और पीछा करते हुए गए और तीन लोगों को जिसमें महिला तिलका साहू, मायनिंग अधिकारी कोड दिखाने वाला प्रणव साहू को पकडकर थाना लाया गया.
वहीं IPS अभिषेक चतुर्वेदी ने मामले को फौरन संज्ञान में लिया. जिसके बाद IPS ने शिकायत की आधार पर कार नम्बर CG04 NU 4215 को जब्त कर पतासाजी शुरु की. और फिर तीनों उगाही करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया.
इस मामले में आर्मी जवान आशीष यादव, कथित महिला पत्रकार तिलका साहू और प्रणव साहू सहित तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह संगठित तरीके से अवैध वसूली में शामिल था. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



