मधुमक्खियों का हमला, मचा हड़कम्प, जान बचाने तालाब में कूदे पिता-पुत्र, नहीं निकल पाए बाहर, 4 घंटे बाद निकला शव, 5 ग्रामीण घायल

Bee attack causes panic; father and son jump into pond to save their lives, unable to get out; bodies recovered after 4 hours; 5 villagers injured

मधुमक्खियों का हमला, मचा हड़कम्प, जान बचाने तालाब में कूदे पिता-पुत्र, नहीं निकल पाए बाहर, 4 घंटे बाद निकला शव, 5 ग्रामीण घायल

जगदलपुर : करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों जंगल में शहद निकालने गए थे. इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों से बचने के लिए दोनों ने तालाब में छलांग लगा दी. तालाब में काफी देर तक डूबे रहने से उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में छिंदगांव निवासी भुवनेश्वर पटेल उम्र 60 साल अपने बेटे विनोद पटेल उम्र 32 साल समेत गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ गांव में ही खेत में काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने इन पर हमला कर दिया.
सभी ग्रामीण जान बचाने के लिए यहां-वहां भागे. वहीं भुवनेश्वर अपने बेटे विनोद के साथ डबरी में कूद गए. जिसके बाद दोनों बाहर ही नहीं निकले. इस मामले की जानकारी जब गांव के अन्य ग्रामीण और परिजनों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचकर डबरी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश करते रहे. साथ ही पुलिस को भी इस घटना की खबर दी गई.
करीब 3 से 4 घंटे के बाद दाेनाे पिता-पुत्र के शव को पानी से बाहर निकाला गया. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. करपावंड पुलिस के अनुसार मधुमक्खियों के हमले से 5 ग्रामीण घायल हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t