तेज रफ्तार हाइवा ने पल्सर को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में दुर्ग से रायपुर जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस
A high-speed truck hit a Pulsar, a young man riding a bike from Durg to Raipur died on the spot in the tragic accident, police engaged in investigation.
दुर्ग/भिलाईनगर : दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-53) पर खारुन नदी ब्रिज के ऊपर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा दोपहर करीब 1 बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ.
मिली मिली जानकारी के मुताबिक काले रंग की पल्सर बाइक नम्बर MP65 ME 8516 पर सवार युवक दुर्ग से रायपुर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक नम्बर CG04 PQ 8262 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मृतक की जेब की तलाशी ली. जिसमें मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान आरिफ रजा मंसूरी के रुप में हुई. शव को सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा शव को सुपेला स्थित अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया गया.
इस हादसे की रिपोर्ट आरक्षक दशरथ सेठी द्वारा दर्ज कराई गई. कुम्हारी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध क्रमांक 0120/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसों की संभावना बनी रहती है. जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल रहता है. पुलिस ने भी लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



