स्कूल जाने निकला मासूम, छत पर पतंग उड़ाते समय 30 फीट ऊंचाई से गिरा बच्चा, 7 वर्षीय छात्र की गई जान, इकलौता बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम
A child on his way to school fell 30 feet while flying a kite on the rooftop, killing a 7-year-old student. The family mourned the loss of their only son.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पतंग उड़ाने के शौक ने एक मासूम की जान ले ली. पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा के छात्र 7 साल के हर्ष कुमार की 30 फीट ऊंचाई से गिरकर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मासूम छात्र अपने अन्य साथी के साथ वासुदेव सोनकर की छत में पतंग उड़ा रहा था. तभी ये हादसा हुआ. बालोद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र नेवारीकला गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे दूसरी कक्षा का छात्र हर्ष कुमार सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए तैयार होकर निकला था. लेकिन वह स्कूल न जाकर अपने एक साथी के साथ गांव के ही वासुदेव सोनकर के घर की छत पर पतंग उड़ाने चला गया. बताया जा रहा है कि पतंग उड़ाते समय मासूम का ध्यान भटक गया और संतुलन बिगड़ने की वजह से वह सीधे दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ा.
गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हर्ष के परिजनों को फौरन खबर दी. परिजन फौरन प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
हर्ष कुमार साहू अपने परिवार में दो बहनों के बीच सबसे छोटा और इकलौता भाई था. उसके पिता संजय कुमार साहू बालोद शहर के एक गैरेज में काम करते हैं और हादसे के समय काम पर ही थे. बताया गया कि हर्ष ने काम पर जाने से पहले अपने पिता से स्कूल जाने के लिए पैसे लिए थे. पिता हर्ष की मौत की खबर सुनकर बिलखते रहे. हादसे के बाद उनकी मां की हालत भी बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. वहीं दादा, चाचा और अन्य परिजन भी रो-रोकर बुरे हालात में थे. ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



