पोटाश बम के चपेट में आने से जंगली हाथी हुआ घायल, मचा हड़कंप, ट्रेस कैमरा के जरिए लगातार वन विभाग कर रहा निगरानी, एलर्ट जारी

Wild elephant injured after being hit by potash bomb created panic forest department is continuously monitoring through trace camera alert issued

पोटाश बम के चपेट में आने से जंगली हाथी हुआ घायल, मचा हड़कंप, ट्रेस कैमरा के जरिए लगातार वन विभाग कर रहा निगरानी, एलर्ट जारी

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के आरसीकन्हार रेंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक हाथी का शावक पोटाश बम से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि यह बम जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में रखा गया था. घायल शावक का खून कई जगह बिखरा मिला है. अभ्यारण्य प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 7 नवंबर को एक मुखबिर ने रिसगांव क्षेत्राधिकारी को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी क्षेत्र के सातलोर बीट में खून बिखरा होने की जानकारी दी थी. इसके बाद क्षेत्राधिकारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की. इस दौरान टीम को पोटाश बम का टुकड़ा मिला.
अगले दिन एंटी पोचिंग टीम द्वारा मौके का मुआयना किया गया और स्टाफ के साथ मिलकर 6 किलोमीटर तक खून के धब्बे के साथ पगमार्क ट्रेस किया गया. मौके की जांच के बाद टीम ने आशंका जताई कि बम विस्फोट से हाथियों का दल छोटे-छोटे चार दलों में बंट गया होगा और इसी दौरान दोनों हाथी झुंड से अलग हो गए होंगे. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीएफ वाइल्डलाइफ सतोविषा समाजदार, जंगल सफारी के डॉक्टर राकेश वर्मा ने डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से तीन दिनों तक लगातार घायल हाथी की तलाश कर रहे वन अमले ने ड्रोन से करीब जाकर देखा तो एक 5 से 6 साल के शावक का जबड़ा सूजा हुआ दिखाई दिया और पैर में चोट के निशान दिखे. इसके बाद से लगातार थर्मल ड्रोन की मदद से हालत का सटीक मुआयना किया जा रहा है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुबह डॉक्टर्स की टीम द्वारा हाथी के शावक का इलाज शुरु किया जाएगा.
घायल हाथी के मामले में वन विभाग ने पोटाश बम लगाने वाले व्यक्ति की खबर देने पर 10,000 रुपए के इनाम की घोषणा की है. इस काम में डॉग स्क्वाड का भी सहारा लिया जा रहा है. जिससे अपराधियों का सुराग मिल सके. इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज कराई गई है.
वन विभाग द्वारा देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक दल का छोटा हाथी घायल हुआ है. जिसका जबड़ा सूजा हुआ है. पैर में चोट है. संभावना यह व्यक्त किया जा रहा है कि छोटा हाथी द्वारा बम को चाटने से घायल हुआ है. हाथियों के दल से एक हाथी घायल होने से वह दल से अलग हो गया है. जिसकी वजह से दहशत देखने को मिल रही है घायल हाथी काफी आक्रामक हो सकता है इसलिए वन विभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. साथ ही जंगल क्षेत्र में अकेले ग्रामीणों को नहीं जाने की अपील किया जा रहा है.
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने चर्चा में बताया सिकासर दल का एक हाथी घायल हो गया है. वन विभाग की टीम लगातार सीतानदी वन परिक्षेत्र में ड्रोन कैमरा एवं एक्सपर्ट के जरिए हाथियों के दल पर निगरानी रखा गया है. उन्होंने बताया पोटाश बम के टुकड़े और खून जंगल में मिले हैं. देर शाम तक जंगल में सर्चिंग के साथ ड्रोन कैमरा की मदद से हाथियों पर नजर रखा जा रहा है. घने जंगल होने की वजह से हाथियों पर नजर रखने में परेशानी हो रही है. लेकिन वन विभाग की टीम लगातार घायल हाथी की तलाश में लगे हैं.
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल जो घायल हुआ है. उस पर लगातार नजर रखने के लिए टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक वरुण जैन, एसडीओ गोपाल कश्यप, ड्रोन आपरेटर मनीष राजपूत, अभिनंदन तिवारी, बीडगार्ड राहूल राजपूत, रुपेन्द्र मरकाम पिछले तीन दिन रात लगातार सीतानदी वन परिक्षेत्र में डटे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb