तालाब में नहाते वक्त डूबने से गई तीन मासूमों की जान, गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी तीन मासूम दोस्तों की अर्थियां

Three innocent children died due to drowning while bathing in a pond, mourning spread in the village, the bodies of three innocent friends were taken out together

तालाब में  नहाते वक्त डूबने से गई तीन मासूमों की जान, गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी तीन मासूम दोस्तों की अर्थियां

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : छत्तीसगढ़ के मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में बीते इतवार शाम को तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बच्चों की मौत से परिवार जनों सहित पूरे गांव में मातम पसर गया. सोमवार को बड़ी तादाद में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक इतवार छुट्टी के दिन तीन बच्चे करीब शाम 4 बजे  अपने-अपने घर से खेलने निकले थे. इसी बीच खेलते खेलते हुए वे लोग गांव के तालाब में नहाने चले गए. तालाब गहरा था और गहराई की जद में आकर तीन 6 से 7 साल के मासूम बच्चे नव्यांश कुमार, हिमांशु साहू और लक्ष्य डूब गए. एक बच्चा गांव के ही प्राथमिक शाला में पढ़ता था. वहीं दो बच्चे अंबागढ़-चौकी स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाते थे.
इस हादसे को लेकर सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है. परिवार जनों के साथ कुछ ग्रामीण शाम 6 बजे के आसपास बच्चों को खोजते हुए तालाब मे पहुंचे. जहां तालाब की सीढ़ी में बच्चों के कपड़े देखे गए. जिससे किसी घटना की आशंका वश तालाब का मुआयना किया गया. तब पता चला कि तीन बच्चों का शव तालाब में डूबा हुआ है,.जैसे तैसे ग्रामीण और परिजनों ने तीनों शव को तालाब से बाहर निकालकर उन्हें आनन फानन में अंबागढ़ चौकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों को मृत घोषित करने के बाद शव को स्थानीय मंरच्चुरी में रखवाया गया. सोमवार को शव पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि रविवार शाम बच्चे खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए. नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से तीनों डूब गए. मृत बच्चों की पहचान नव्यांश कुमार (पिता सुभाष), हिमांशु (पिता प्रवीण साहू) और लक्ष्य (पिता वेदप्रकाश) के रुप में हुई है, जिनकी उम्र महज 6 से 7 साल के बीच थी.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा उपाय करने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो. सरपंच सहित ग्रामीणों ने बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की है.
तीन-तीन होनहार प्राथमिक शाला के छात्रो के एक साथ तालाब में डुबने की वजह से हुए अकाल मौत से मृत मासूम छात्रों के माता-पिता और परिवार जनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. इस हादसे से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.
रविवार शाम को तीन मासूम दोस्तों के तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद दोपहर को छछानपाहरी गांव के मुक्तिधाम में तीनों नाबालिग छात्रों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बड़ी तादाद में गांव सहित आसपास गावो के ग्रामीण मौजूद रहे. अंतिम संस्कार में तीन तीन मासूमों के अथी देख सभी का दिल पसीज गया. बच्चों के मौत के गम में गांव के घरों में चूल्हा भी नहीं जला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB