नागझर में तेंदुआ का आतंक, तेंदुए ने 150 से ज्यादा मुर्गियों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, गांवों में अलर्ट जारी

Leopard terror in Nagjhar, leopard killed more than 150 chickens, panic among villagers, alert issued in villages

नागझर में तेंदुआ का आतंक, तेंदुए ने 150 से ज्यादा मुर्गियों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, गांवों में अलर्ट जारी

गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम के फिंगेश्वर ब्लॉक में तेंदूए का आतंक देखने को मिल रहा है. दरअसल ग्राम सोरिद खुर्द में बने एक मुर्गा फार्म पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में करीब 160 मुर्गियों की मौत हो गई. अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक नागझर और सोरिद खुर्द के बीच कक्ष क्रमांक-20 से लगी लगानी जमीन पर बने हीरालाल साहू के मुर्गा फार्म में बीते रात् को तेंदुए ने जबरदस्त हमला बोला. इस हमले में करीब 160 मुर्गे तेंदुए का शिकार बन गए.
खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर यह पुष्टि की कि हमला एक मादा तेंदूए और उसके बच्चे द्वारा किया गया है. वन विभाग ने मृत मुर्गियों को दफनाने की कार्यवाही शुरु कर दी है.
ग्रामीण क्षेत्र में तेंदूए के आने की खबर से आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है. यह पहली बार नहीं है जब क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया हो. पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है. जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है.
ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ अपने साथ एक बच्चे तेंदुए के साथ घूम रहा है. यही वजह है कि उसकी गतिविधियां और ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं. लोगों को शक है कि जंगल से लगे खेत-खलिहान और आसपास के घरों पर भी उसका खतरा मंडरा सकता है.
ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. लोग बताते हैं कि पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही होती रही है. लेकिन तेंदुए के साथ छोटे बच्चे का घूमना पूरे इलाके के लिए खतरे की घंटी है.
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. जल्द ही पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की कार्यवाही शुरु की जाएगी.
जंगल छोड़ गांव की तरफ रुख कर रहे जंगली जानवरों का साफ संदेश हमारा जंगल तुमने बर्बाद कर दिया अब हम कहा जाएँ.. बीते कुछ सालों में जिस तरह हाथियों, भालू तेंदुआ जैसे अन्य जंगली जानवरों का हमला होना साफ संदेश है. देखा जाए तो गरियाबंद वन मंडल के तकरीबन सभी वन परिक्षेत्र में यह देखा जा रहा है. इस तरह आए दिन जंगली जानवरों का इस तरह गांव और शहर की तरफ पलायन का जिम्मेदार खुद इंसान ही है. जो जंगलों में अतिक्रमण कर रहा और पेड़ पौधे की कटाई कर इनके परम्परागत आवास के साथ छेड़खानी कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t