ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, कांग्रेसियों ने टोल प्लाजा पर किया चक्काजाम, दो घंटे जाम में फंसे आमजन
Congress' economic blockade in protest against ED's action, Congress workers blocked toll plaza, common people stuck in jam for two hours
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर के कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को बदनाम करने व डराने के उद्देश्य से ईडी का दुरुपयोग कर रही है। इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को दूसरे दिन भी राजीव गांधी चौक में धरना दिया।
धरना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में ईडी का दुरुपयोग बंद करो की ततियां लेकर बैठे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। भाजपा सरकार विपक्ष से भयभीत होकर जांच एजेंसियों को हथियार बना रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता न तो डरेंगे, न झुकेंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, धनंजय ठाकुर, श्रीनिवास, आकाश तिवारी, दिनेश ठाकुर, प्रशांत ठेंगड़ी, देव कुमार साहू, बंशी कन्नौजे, अविनय दुबे, प्रवीण चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भूपेश बघेल व उनके बेटे पर पिछले दिनों से लगातार शिकंजा कसे जाने और आर्थिक नाकेबंदी के बीच सोमवार को भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा मैसेज पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने विस्तार से कई बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बीजेपी के आरोपों का पलटवार किया है।उन्होंने अब तुहारे हवाले ये लड़ाई साथियों के टाइटल के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि देखिए, 12 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में यह वो तस्वीर है, जिसके लिए अडानी को 5 वर्ष प्रतीक्षा करनी पड़ी।उन्होंने पोस्ट किया कि अडानी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की वजह से उनके बेटे को जेल में डाल दिया गया है, जबकि उसका राजनीति से लेना-देना नहीं है। यह लड़ाई हमारी साझी है, यह लड़ाई छत्तीसगढ़ बचाने की है। भाजपा ने सोमवार को सवाल उठाया था कि चैतन्य कांग्रेस पार्टी में किसी भी पोस्ट पर नहीं है, फिर भी कांग्रेस उसके लिए इतना बड़ा आंदोलन क्यों कर रही है।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
महासमुंद : महासमुंद में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और 353 पर दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रैफिक जाम से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाज़ी की और ईडी का पुतला दहन किया.
“प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज महासमुंद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर उतरे। ईडी की कार्रवाइयों के विरोध में एनएच 53 और एनएच 353 पर दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान नदीमोड़, तुमगांव बागबाहरा, और सरायपाली क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने ईडी के पुतले जलाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।”
“ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है। यह लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार नहीं सुधरी, तो आंदोलन और तेज होगा।”
सरायपाली में विधायक चातुरी नंद की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। ईडी का पुतला फूंका गया। ट्रकों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटे तक हाईवे पूरी तरह ठप रहा.
वहीं, पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया। हल्की झड़पें भी देखने को मिलीं, लेकिन हालात ज्यादा नहीं बिगड़े। आम नागरिकों को गर्मी और जाम से जूझना पड़ा.
“कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर केंद्र सरकार ने ईडी का दुरुपयोग बंद नहीं किया, तो आने वाले दिनों में सड़कों पर आंदोलन और ज़ोर पकड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आरंग : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से प्रदेश में सियासी पारा गर्म है, कांग्रेस ने आज प्रदेश के 33 जिलों में चक्काजाम किया है। प्रदेश में ED की कार्रवाई और संसाधनों को कारपोरेट को सौपने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने राज्य और केंद्र सरकार के विरोध में आर्थिक नाकेबंदी के ऐलान किया था। जिसके बाद मंगलवार को आरंग में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी किया। नेशनल हाइवे 53 पर रसनी स्थित टोल प्लाजा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा अडानी समूह के विरुद्ध राज्यस्तरीय चक्काजाम का आयोजन किया.
पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार और कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोड पर ट्रैक्टर और ट्रॉली अड़ाकर चक्काजाम किया। किसी भी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
नाकेबंदी के दौरान अधिकारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों छत्तीसगढ़ को सौंपने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगी आगे सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बन गई है। अड़ानी समूह को देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुचित रूप से बढ़त दिलाने की साजिश रची जा रही है। जो कोई भी जल, जंगल, जमीन का मुद्दा उठा रहा है उसे ED और CBI जैसे सरकारी एजेंसी के माध्यम से आवाज दबाने का काम कर रही है मगर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और जनहित की लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक लड़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



