राजनीतिक हठधर्मिता के चलते विकास का विरोध, विनाश का समर्थन बंद करो राजेश मूणत -भूतपूर्व विधायक विकास उपाध्याय
Rajesh Munat Former MLA Vikas Upadhyay oppose development due to political dogmatism and stop supporting destruction
राजनीतिक हठधर्मिता के चलते विकास का विरोध, विनाश का समर्थन बंद करो राजेश मूणत -विकास उपाध्याय
रायपुर : साइंस कॉलेज यूथ हब को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी सरकार बनते साथ बेरोजगारों से जो लोग काम-धंधा कर रहे थे उनके पूरे परिवार को बेघर करने का काम उनका काम छिनने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे हैं. यह साइंस कॉलेज यूथ हब 8 से 9 करोड़ की लागत से बनी सरकार की योजना थी. स्मार्ट सिटी की योजना थी. जिसको इम्प्लीमेंट सरकार के अधिकारियों ने किया. जिसमें किसी भी तरह का विवाद नहीं. बल्कि जो रायपुर पश्चिम के विधायक हैं उनकी एक जिद की वजह से और उनके अड़ियल रवैये के कारण वो बहुत सारी जगहों पर बड़ी-बड़ी ईमारतें बनवाकर अपनी जिद के आड़े सबकुछ ध्वस्त कर देने का प्रण ले लेते हैं. और उसे उजाड़ने का काम उसे तोड़ने का काम बखूबी करते हैं.
उपाध्याय ने कहा कि करीब साल-डेढ़ साल से इस यूथ हब में स्टालों का संचालन हो रहा है. जबकि इसको लेकर राजेश मूणत जी द्वारा पूर्व में अफवाह फैलाया गया कि इसके खुलने से अपराध को बढ़ावा मिलेगा. नशे के कारोबार बढ़ेंगे. चाकूबाजी और हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएँ होंगी. लेकिन यूथ हब के प्रारंभ से लेकर अब तक उस जगह पर किसी भी तरह का जुर्म नहीं हुआ है. इसकी जानकारी संबंधित थाने में जाकर ली जा सकती है और वहीं वर्तमान में लोगों को वहां रोजगार मिल गया है तो बीजेपी को तकलीफ हो रही है.
उपाध्याय ने कहा कि आज उस यूथ हब में मध्यमवर्ग के लोगों के लिए सुबह और शाम के खाने का इंतजाम हो पा रहा है. और गरीब परिवार के लोग कर्ज लेकर उसका संचालन कर रहे हैं. और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. ऐसी हालत में उन परिवारों के साथ इसको तोड़ने जैसे फैसले लेना अनुचित होगा. यूथ हब वाले क्षेत्र में करीब 80% छात्र-छात्राएँ हॉस्टल में रहते हैं. चाहे वह एनआईटी का हॉस्टल हो, रविशंकर विश्वविद्यालय हो, साईंस कॉलेज हो, आयुर्वेदिक कॉलेज हो या फिर संस्कृत कॉलेज हो. ऐसे छात्रों के लिए ही इस यूथ हब का निर्माण किया गया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी नेता से जाकर पूछ लिजिए वो यह नहीं कहेगा कि इस यूथ हब को तोड़ना है. सिर्फ यही एक नेता रायपुर पश्चिम विधायक की जिद, हठधर्मिता के कारण इस तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
कांग्रेस पार्टी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की लड़ाई लड़ेगी. हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे. यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए कांग्रेस के नेता सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे. जो इसमें सरकार का पैसा लगा है उसे हम बर्बाद नहीं होने देंगे और लगातार यह सत्याग्रह चालू हुआ है. इसे लेकर हम चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे और जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक इस लड़ाई को हम लड़ेंगे.
भाजपा जिसे अपना आदर्श मानती है उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच स्मार्ट सिटी की परिकल्पना के तहत बने यूथ हब का भाजपा के विधायक विरोध कर रहे हैं. यूथ हब का राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उजाड़े जाने की तैयारी है. विश्वविद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुंदर स्वच्छ और एक बेहतरीन एजुकेशन हब को रायपुर पश्चिम के विधायक सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और अपनी हठ धार्मिता के कारण उजाड़ना चाहते हैं. क्या इस यूथ हब को उजाड़ा जाना जरुरी है? क्या इस यूथ हब को उजाड़ना सरकारी पैसों की बर्बादी नहीं है?
वर्तमान विधायक राजेश मूणत जी सिर्फ अपनी हठधर्मिता के कारण यूथ हब को तोड़वाना चाहते हैं. जैसे इसी हठधर्मिता के कारण उन्होंने स्काईवॉक का निर्माण करवाया और जिस स्काईवॉक को लेकर रायपुर की जनता के बीच में उनकी किरकिरी हुई. उसे फिर दोहराने का काम कर रहे हैं.
इस प्रदर्शन में विकास उपाध्याय के साथ यूथ हब में दुकानों का संचालन कर रहे व्यवसायियों के साथ शहर अध्यक्ष गिरिश दुबे, वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन, डॉ. अन्नूराम साहू, मनीराम साहू, प्रकाश जगत, सुन्दर जोगी, आकाश तिवारी, वारेन्द्र साहू, सतनाम सिंह पनाग, देवेन्द्र यादव, उत्तम साहू, रितेश त्रिपाठी, रानी वर्मा, खुशबु केडिया, हाजरून बानो, प्रकाश मानिकपुरी, योगेश दीक्षित, ईश्वरी नामदेव, रामदास कुर्रे, सौमित्र मिश्रा, संदीप शर्मा, संदीप कटारिया, भीम यादव, सोहन शर्मा, पम्मी चोपड़ा, भूपेन्द्र शेरगिल, सितेन्द्र ठाकुर, बलजीत भट्टर, विमल गुप्ता, कृष्णा नायक, मुकेश चौधरी, अभय ठाकुर, सोनू ठाकुर, डेमेन्द्र यदु, रितेश साहू, अशोक ठाकुर, देवेन्द्र साहू, कुलदीप ध्रुव, शानू दीवान, भक्कू कश्यप, विष्णु साहू, संदीप सिरमोर, मन्नू बाजपेयी, बबलू दीप, हेमलाल नायक, संदीप तिवारी, गोलू कुशवहा, अमित शर्मा लल्लू, राजेश बघेल, अतीत राठौर, यश साहू, कैलाश साहू आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भूपेश ने साय सरकार को घेरा, भाजपा नेता बताएं, बीजेपी सरकार में उनके साथी सुरक्षित क्यों नहीं हैं?
साय सरकार भले ही नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही हो. लेकिन हाल की घटना ने इन दावों की हवा निकाल दी है. बीजापुर जिले में 24 घंटे के भीतर दो पूर्व सरपंचों की हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर हमला बोला है. भूपेश ने कहा कि नक्सलियों के हौसले अभी टूटे नहीं हैं.
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा लगातार दावे कर रहे हैं. कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों के हौसले कमजोर हो रहे हैं. ऐसे में भूपेश बघेल के ताजे बयान से साय और शर्मा के दावों की पोल खुल रही है. भूपेश ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि उनके साथी सुरक्षित क्यों नहीं हैं?
गौरतलब है कि दोनों पूर्व सरपंच भाजपा से जुड़े थे। दोनों की हत्या कर दी गई. भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भाजपा नेताओं की हत्या होने पर राज्य भर के तमाम भाजपा नेता कांग्रेस पर भाजपा नेताओं की हत्या कराने के आरोप लगाते रहे. अब इस मामले को लेकर भूपेश बघेल ने पलटवार कर दिया है. उन्होंने सवाल किया कि साय सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेता सुरक्षित क्यों नहीं है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



