दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील डांस, कार्यक्रम छोड़कर लौटी महिलाएं, महिला दुकानदार से गाली-गलौज कर हो रही अवैध वसूली!, समिति बनी मूकदर्शक!
Obscene dance during Durga Puja women returned after leaving the program illegal extortion was being done by abusing female shopkeepers the committee became a mute spectator
दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील डांस, कार्यक्रम छोड़कर लौटी महिलाएं
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से दुर्गा पूजा पंडाल में अश्लील नाच के आयोजन का वीडियो सामने आया है. कार्यक्रम के दौरान डांसर गर्ल बुलाकर जमकर डांस कराया गया. जिसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई. डांस देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं शर्म से पानी-पानी होकर कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया का है. दुर्गोत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था. माता के पंडाल की स्थापना सरिया के मुख्य चौक में की गई थी. दुर्गा पंडाल के सामने ही स्कूल का ग्राउंड है. नवरात्रि के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में महिला डांसर्स को भी बुलाया गया था.
अश्लील डांस को देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं असहज हो उठीं. महिलाओं और परिवार के साथ आए लोगों ने बीच कार्यक्रम से ही वापस होना बेहतर समझा. और बहुत ज्यादा नाराजगी जाहिर की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
महिला दुकानदार से गाली-गलौज कर हो रही अवैध वसूली!, समिति बनी मूकदर्शक!
जांजगीर-चांपा : जिले का नैला दुर्गा पंडाल जो प्रदेश भर में अपनी प्रसिद्धि और आकर्षक साज सज्जा के लिए जाना जाता है. इस बार शर्मनाक घटनाओं की वजह से बेहद चर्चा में है. पंडाल में हो रही अवैध वसूली और एक महिला के साथ गाली-गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे आस्था के इस मंच को कलंकित किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक छोटे व्यापारी से जबरन वसूली के मामले में शशि कपूर उपाध्याय नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है. आरोप है कि उपाध्याय ने महिला व्यापारी पर धौंस दिखाकर जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की और महिला व्यापारी के साथ बदसलूकी की. इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब आरोपी ने महिला को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे बदचलन तक कहा डाला.
इस घटना के खिलाफ व्यापारी के समर्थन में किन्नर समुदाय भी खड़ा हो गया है. विरोध स्वरुप आरोपी ने व्यापारी के घर के सामने लगी दुकान का सामान फेंककर बर्बाद कर दिया. जिससे स्थानीय लोगों में बहुत ज्यादा नाराजगी है.
बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पहले की है. और इस दौरान आयोजन समिति मूकदर्शक बनी रही. समिति की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि यह स्थिति पंडाल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रही है. यह घटना आस्था के इस महोत्सव में अवसरवादिता और हिंसक व्यवहार को उजागर करती है. जहां छोटे व्यापारियों पर दबाव बनाकर पैसे वसूले जा रहे हैं. और कैसे आपदा को अवसर पर बदलने के प्रयास में आस्था पर धब्बा लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



