अब 120 की जगह 60 दिन पहले ही बुक करा सकेंगे वेटिंग टिकट, घटाई गई एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 38 दिनों तक रद्द
Now waiting tickets can be booked 60 days in advance instead of 120 days advance reservation deadline reduced Durg Chhapra Sarnath Express cancelled for 38 days
अब 120 की जगह 60 दिन पहले ही बुक करा सकेंगे वेटिंग टिकट, घटाई गई एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा
अब 1 नवंबर 2024 से ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की मौजूदा समय सीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तिथि को छोड़कर) रहेगी. हालांकि 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी.
ताज जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा. एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है. इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 38 दिनों तक रद्द
दुर्ग : रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 38 दिनों के लिए रद्द किए जाने का निर्देश जारी किया है. इस मार्ग पर कोहरे का असर ठंड के दिनों में ज्यादा रहता है. यह वजह बताकर दिसंबर और जनवरी के दिनों में सारनाथ एक्सप्रेस को कई तारीखों को रद्द कर दिया. हालांकि अभी सिर्फ सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द किए जाने का फैसला लिया गया. आने वाले समय में दुसरे क्षेत्रों में भी ट्रेनों को रद्द किए जाने पर फैसला लिया जाएगा.
लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में इतने बदलाव किए जा रहे हैं. लेकिन अब तक रेलवे कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन में पढ़ने वाले प्रभाव को खत्म करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर पाया है. यही वजह है कि आज भी ठंड के दिनों में कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चलती है यह तो उन्हें रद्द करना पड़ता है.
हालांकि पिछले कुछ समय पहले रेलवे ने तर्क दिया था कि कवच सिस्टम लगने के बाद यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. बावजूद इसके कवच को रेलवे के द्वारा अभी अनुमति प्रदान की गई है. जिसे अमल में आने में अभी कुछ समय लगेगा. ऐसे में अभी कोहरे के दिनों में इसी तरह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा और यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान तक जाने में समस्या उठानी पड़ेगी.
जरुरी है कि रेलवे ट्रेनों को रद्द करने की बजाय अगर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम करें तो नहीं तो यात्रियों को बहुत परेशानी होगी और ना ही रेलवे का काम प्रभावित होगा. लेकिन न जाने क्यों रेलवे ट्रेनों को रद्द करने में ही यकीन रखता है और यात्रियों को परेशानी में डालता है जो किसी भी तरह से सही नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



